manglik dosh calculator
✕

शिव परिवार में कौन-कौन हैं शामिल, जानिए भगवान शिव का वंश वृक्ष

Updated: शनिवार, 26 जुलाई 2025 (16:53 IST)
Lord Shiva family: भगवान शिव हिंदुओं की प्रमुख आराध्य देवता हैं। वे मनुष्य के साथ देवताओं राक्षसों, पशु पक्षियों, किन्नरों के भी आराध्य हैं। भगवान शिव का परिवार बहुत बड़ा है। आपने शिव परिवार में केवल भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय को देखा होगा, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव का परिवार बहुत बड़ा है। आइए वेबदुनिया हिंदी पर आज जानते हैं शिव परिवार में कौन कौन शामिल है।

कौन हैं शिव परिवार के सदस्य 
भगवान शिव के परिवार में उनकी पत्नी माता पार्वती, पुत्र गणेश और कार्तिकेय के अलावा पुत्री अशोक सुंदरी भी हैं। इनका वर्णन पद्म पुराण में भी मिलता है। पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार, माता पार्वती अपने एकाकीपन (अकेलेपन) को दूर करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने कल्पवृक्ष से एक बेटी की मांग की। तब उस वृक्ष से अशोक सुंदरी की उत्पत्ति हुई। शिवलिंग में जिस स्थान से जल बहकर निकलता है, उस स्थान को अशोक सुंदरी का स्थान माना जाता है।
इसके अलावा गणेश जी की 2पत्नियां जिनके नाम ऋद्धि और सिद्धि हैं भी शिव परिवार का हिस्सा हैं। गणेश जी के दो पुत्र शुभ और लाभ हैं और तुष्टि एवं पुष्टि उनके पुत्रों की पत्नियां हैं। गणेश जी के पोतों के नाम आमोद और प्रमोद हैं। 

शिवजी देव और असुर दोनों के ही भगवान हैं। उनकी गणों की संज्ञा अनगिनत है। 

शिव पंचायक ये 5 देवता थे: 1. सूर्य, 2. गणपति, 3. देवी, 4. रुद्र और 5. विष्णु ये शिव पंचायत कहलाते हैं।

2. शिव पंचायत : पंचायत का फैसला अंतिम माना जाता है। देवताओं और दैत्यों के झगड़े आदि के बीच जब कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होता था तो शिव की पंचायत का फैसला अंतिम होता था। शिव की पंचायत में 5 देवता शामिल थे।

ALSO READ: ये है महाशिवरात्रि व्रत की प्रामाणिक विधी, जानिए पूजन और सामग्री की पूरी जानकारी 
3. शिव पार्षद : जिस तरह जय और विजय विष्णु के पार्षद हैं ‍उसी तरह बाण, रावण, चंड, नंदी, भृंगी आदि ‍शिव के पार्षद हैं। यहां देखा गया है कि नंदी और भृंगी गण भी है, द्वारपाल भी है और पार्षद भी।

4. शिव के द्वारपाल : नंदी, स्कंद, रिटी, वृषभ, भृंगी, गणेश, उमा-महेश्वर और महाकाल।

5. शिव के गण : शिव के गणों में भैरव, वीरभद्र, मणिभद्र, चंदिस, नंदी, श्रृंगी, भृगिरिटी, शैल, गोकर्ण, घंटाकर्ण, जय और विजय प्रमुख हैं। इसके अलावा, पिशाच, दैत्य और नाग-नागिन, पशुओं को भी शिव का गण माना जाता है। शिवगण नंदी ने ही 'कामशास्त्र' की रचना की थी। 'कामशास्त्र' के आधार पर ही 'कामसूत्र' लिखा गया।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

हिंदू नववर्ष 2084: 7 अप्रैल 2027 से शुरू होगा 'रौद्र' संवत्सर, जानिए इस साल ग्रहों की कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा पद और क्या है पूजन विधि

Chhath Puja Katha 2026: श्मशान घाट पर मृत बालक को जीवित कर छठी मैया ने शुरू की थी यह परंपरा, पढ़ें सबसे प्रामाणिक कथा

Kharna Puja 2026: छठ के दूसरे दिन भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, जानें खरना पूजा विधि और 36 घंटे के व्रत के नियम

देवउठनी एकादशी पर गन्ने का क्यों है इतना महत्व? जानिए सदियों पुरानी परंपरा

सभी देखें

Chhath Puja 2026: 15 नवंबर 2026 को दिया जाएगा डूबते सूर्य को सांध्य अर्घ्य, घाट पर जाने से पहले जान लें क्या करें और क्या नहीं

देवउठनी एकादशी से क्या है तुलसी विवाह का संबंध? जानिए धार्मिक मान्यता

देवउठनी एकादशी पर क्यों जागते हैं भगवान विष्णु? जानिए इस दिन का खास महत्व

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख