dharma sangrah
✕

शिवलिंग बनाओ चैलेंज : कैसे बनाते हैं शिवलिंग

Updated: सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (14:46 IST)
शिवलिंग बनाओ चैलेंज (Make Shivling Challenge): महाशिवरात्रि 2022: शिवलिंग कई तरह से बनाए जाते हैं। मिट्टी, दही, बालू, जौ चावल, भस्म, गुड़, फल फूल आदि। आओ जानते हैं शिवलिंग किस तरह से (How to make Shivling) बनाए जाते हैं।
 
 
1. बिबर मिट्टी के शिवलिंग : बिबर की मिट्टी से बने शिवलिंग की पूजा करने से विषैले प्राणी जैसे सर्प-बिच्छू आदि के भय से मुक्ति मिलती हैं। यह शिवलिंग मिट्टी, गऊ का गोबर, गुड़, मक्खन और भस्म मिलाकर बनाया जाता है। इस शिवलिंग के निर्माण में इस बात का ध्यान रखें कि यह 12 अंगुल से ऊंचा नहीं हो। इसे पार्थिव शिवलिंग भी कहते हैं।
 
2. बालू की रेत के शिवलिंग : बालू की रेत में थोड़ी मिट्टी और साथ में दही, शहद और दूध को मिलाकर यह शिवलिंग बनाएं। 
 
3. दही से बने शिवलिंग:- दही को एक सूती कपड़े में बांधकर यह शिवलिंग बनाया जाता है, जिसमें शहद भी चाहे तो मिला सकते हैं। इसमें पानी नहीं रहता है। दही को कपड़े में बांध कर बनाया गया शिवलिंग सुख, समृद्धि और धन संपत्ति की प्राप्ति के लिए होता हैं। इसे यक्षलिंग भी कहते हैं।
 
 
4. मिश्री शिवलिंग:- मिश्री में शहद, दही आदि मिलाकर यह शिवलिंग बनाएं। यह शिवलिंग चीनी या मिश्री से बना होता हैं। कहते हैं कि इस की पूजा करने से रोगों का नाश होकर पीड़ा से मुक्ति मिलती हैं।
 
5. जौं और चावल से बने शिवलिंग:- जौ और चावल को अच्‍छे से गलाकर फिर उसे मैश करके उसे आपस में मिलाकर यह शिवलिंग बनाया जाता है। पारिवारिक समृद्धि के लिए इसका पूजना होता हैं। जो दम्पति संतानसुख से वंचित हैं उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती हैं।
 
 
6.भस्म शिवलिंग:- यज्ञ की भस्म से बनाए गए इस शिवलिंग से सिद्धियों की होती है। इसकी पूजा अक्सर अघोरी सम्प्रदाय के लोग करते हैं।
 
7. गुड़ शिवलिंग:- गुड़ में गन्ने का रस मिलाकर इसे बनाते हैं। गुड़ और अन्न से मिलकर बने इस शिवलिंग की पूजा करने से कृषि और अन्न उत्पादन में वृद्धि होती हैं।
 
8. फल-फूल के शिवलिंग:- फूल से बने शिवलिंग की पूजा करने से भूमि-भवन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं। वहीं, फल से बने शिवलिंग की पूजा करने से घर में अन्न-जल आदि में बरकत बनी रहती।

Show comments

सभी देखें

06 November Birthday: आपको 6 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 06 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Narak Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी पर कब करें पूजा और अभ्यंग स्नान? जानें सटीक शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, विधि और कथा

Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त, नोट करें संपूर्ण पूजन विधि, सामग्री और कथा

सभी देखें

नरक चतुर्दशी पर इस मुहूर्त में करें हनुमान पूजा, सभी संकट हो जाएंगे दूर, नरक के भय से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

धनतेरस पर आरोग्य की पूजा करें, अपने डॉक्टर को धन्यवाद दें

Dhanteras 2026: धनतेरस पर इस सरल विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें सटीक शुभ मुहूर्त और सामग्री

अगला लेख