dharma sangrah

Sharad Purnima 2021 Upay: आज की चांदनी रात के 5 बहुत सरल उपाय, मां लक्ष्मी को मनाने के 2 मंत्र

Updated: मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (13:55 IST)
शरद पूर्णिमा पर आइए जानते हैं कुछ खास सरल उपाय साथ ही जानते हैं शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को मनाने का मंत्र और सौभाग्य का आशीर्वाद ...  
 
शरद पूर्णिमा के सरल उपाय 
 
1. सफेद फूल जैसे सफेद गुलाब, चंपा, चमेली, चांदनी कुमुदनी, सफेद मोती, सफेद फल, सफेद चमकीले वस्त्र, सफेद अनाज जैसे चावल, सफेद मिठाई जैसे खीर आदि चंद्रमा और श्रीकृष्ण को अर्पित करें। 
 
2. महालक्ष्मी को पीली और लाल सामग्री चढ़ाएं। 
 
3. मोर पंख को बांसुरी में बांधकर पूजन करें। 
 
4. घी का अखंड दीपक जलाएं। उसमें 4 लौंग रखें। 
 
5. घर की पानी रखने की जगह पर स्वास्तिक बनाएं। 
 
शरद पूर्णिमा की रात में की गई पूजन और आराधना से साल भर के लिए लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्ति होती है। इसके अलावा मनोबल में वृद्धि, स्मरण शक्ति व खूबसूरती में वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी इस दिन विशेष प्रसन्न होती हैं क्योंकि मान्यतानुसार इस दिन समुद्र मंथन से वे अवतरित हुई थीं...इस दिन उनसे मनचाहा वरदान पाना आसान होता है। अत: शरद पूनम पर मां लक्ष्मी की आराधना अवश्य करें।  
शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को मनाने के 2 मंत्र
 
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
 
भागवत महापुराण में कहा गया है कि आप चाहते हैं आपका भाग्य, सौभाग्य बन जाए तो शरद पूनम पर चमकीले, श्वेत और सुंदर चंद्र देव को इस मंत्र से पूजें। चांदी के बर्तन में दूध और मिश्री का भोग लगाकर इस मंत्र का रात भर जप करें। 
 
शरद पूर्णिमा की रात आप इस मंत्र से सौभाग्य का आशीर्वाद पा सकते हैं मंत्र है 
 
"पुत्र पौत्रं धनं धान्यं हस्त्यश्वादिगवेरथम् प्रजानां भवसि माता आयुष्मन्तं करोतु मे।"
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरे सोमवार को करें ये आसान उपाय, श्रावण के 12वें दिन इस मंत्र से प्रसन्न होंगे शिवजी और चंद्रदेव

श्रावण मास में रविवार का खास उपाय, 11वें दिन इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे शिवजी और सूर्यदेव

सावन का दूसरा सोमवार और सोम प्रदोष का महासंयोग: जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और विशेष उपाय

श्रावण मास विशेष: डाक कांवड़ क्या होती है? जानें इसके खास नियम और मान्यता

अगला लेख