Hanuman Chalisa
✕

Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा के दिन क्या करें, जानिए 17 खास बातें

Updated: मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (06:39 IST)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा सभी पूर्णिमा तिथि में से सबसे महत्वपूर्ण पूर्णिमा तिथि मानी जाती है। इस दिन धन वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। इस वर्ष शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर 2021 के दिन मनाई जाएगी। 
 
आश्विन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जनमानस में जाना जाता है। इस पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा या कोजागरी लक्ष्मी पूजा भी कहते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी जी का अवतरण हुआ था। जानिए 17 खास बातें...
 
1. सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर की सफाई करें।
 
2. ध्यान पूर्वक माता लक्ष्मी और श्रीहरि की पूजा करें।
 
3. फिर गाय के दूध में चावल की खीर बनाकर रख लें।
 
4. लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए लाल कपड़ा या पीला कपड़ा चौकी पर बिछाकर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा इस पर स्थापित करें।
 
5. तांबे अथवा मिट्टी के कलश पर वस्त्र से ढकी हुई लक्ष्मी जी की स्वर्णमयी मूर्ति की स्थापना कर सकते हैं।
6. भगवान की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं, धूप करें।
 
7. इसके बाद गंगाजल से स्नान कराकर अक्षत और रोली से तिलक लगाएं।
 
8. तिलक करने के बाद सफेद या पीले रंग की मिठाई से भोग लगाएं।
 
9. लाल या पीले पुष्प अर्पित करें।
 
10. माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करना विशेष फलदायक होता है।
 
11. शाम के समय चंद्रमा निकलने पर अपने सामर्थ्य के अनुसार गाय के शुद्ध घी के दीये जलाएं।
 
12. इसके बाद खीर को कई छोटे बर्तनों में भरकर छलनी से ढककर चंद्रमा की रोशनी में रख दें।
 
13. फिर ब्रह्म मुहूर्त जागते हुए विष्णु सहस्त्रनाम का जप, श्रीसूक्त का पाठ, भगवान श्रीकृष्ण की महिमा, श्रीकृष्ण मधुराष्टकम् का पाठ और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
 
14. पूजा की शुरुआत में भगवान गणपति की आरती अवश्य करें।
 
15. अगली सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके उस खीर को मां लक्ष्मी को अर्पित करें और प्रसाद रूप में वह खीर घर-परिवार के सदस्यों में बांट दें।
 
16. जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा शुभ फल नहीं देते हैं उन्हें खीर का सेवन जरूर करना चाहिए। शरद पूर्णिमा के दिन चांद अपनी 16 कलाओं से युक्त होकर धरती पर अमृत की वर्षा करता है। शरद पूर्णिमा की रात को खीर बनाकर पूरी रात चांद की रोशनी में आसमान के नीचे रखा जाता है फिर अगले दिन सुबह इसे प्रसाद के तौर पर परिवार के सभी सदस्य ग्रहण करते हैं। जो भी व्यक्ति शरद पूर्णिमा पर खीर का प्रसाद ग्रहण करता है उसके शरीर से कई रोग खत्म हो जाते हैं।
 
17. शरद पूर्णिमा देवी पर धन की देवी लक्ष्मी का आगमन होता है इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनका पूजन अवश्य ही करना चाहिए।
धन-संपदा, वैभव, आरोग्य और ऐश्वर्य चाहिए तो पढ़ें यह महालक्ष्मी स्तोत्र
 

Show comments

सभी देखें

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य? जानिए उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और पारण की सरल विधि

सभी देखें

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठ पूजा पर अपनों को दें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश, हर कोई कहेगा जय छठी मैया

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगा लाभ

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

14 November Birthday: आपको 14 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख