suvichar

शरद पूर्णिमा 2020 : 30 अक्टूबर को चांद से बरसेगा अमृत, जानिए कर्ज मुक्ति का उपाय

Updated: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (14:36 IST)
शरद पूर्णिमा का चंद्रमा अपने पूरे शबाब पर होगा। अमृत बरसेगा। इस अमृत को आप भी खीर बना कर ग्रहण करेंगे। क्या आप जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन आपको  कर्ज से मुक्ति मिल सकती है कैसे आइए जानते हैं... 
 
 इस उपाय के अनुसार आपको 4 लौंग लेनी है। जी हां वही लौंग जो घरों में मसाले और मुखवास के रूप में इस्तेमाल की जाती है। इसके साथ ही एक लाल कपड़ा लेना है। इसके बाद महालक्ष्मी और कुबेर जी को ध्यान में रख कर घर के पूजा घर में बैठ कर देसी घी की ज्योत जलानी है और फिर 2 लौंग के जोड़े को इस में डाल देना है। 
 
बची हुई दो लौंग को लाल कपड़े में बांध कर सच्ची श्रद्धा से उसे महालक्ष्मी का रूप मान कर अपनी तिजोरी में रख देना है। बस आपको केवल यही करना है। कोई मंत्र नहीं, कोई तंत्र नहीं। ऐसा करने से मात्र कुछ ही दिनों में आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी, सबसे महत्वपूर्ण तो यह कि कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। आपके पास इतना पैसा आएगा कि संभालना मुश्किल हो जाएगा। 
 
आपको दो बातों का ध्यान रखना है. एक तो यह कि उपाय करते समय आपको इसके बारे में किसी को नहीं बताना है और दूसरा यह कि मन में उपाय के प्रति सच्ची श्रद्धा रखनी है।

एक अखंड दीपक जलाकर आप करोड़पति कैसे बन सकते हैं आइए जानते हैं  ईशान्य कोण में गुलाबी कमल पर बैठी हुई धन बरसाती हुई लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के लिए दो दीपक जलाएं। 
 
शरद पूर्णिमा पर एक गाय के घी का दीपक जलाकर दाहिने हाथ की ओर ओर रखें।  
 
एक मूंगफली के तेल का दीपक जलाकर बाएं हाथ की ओर रखें।
 
लेकिन ध्यान रखें दीपक की लौ कपास की न हों, लाल धागे की बाती तैयार कर दिया जलाएं।  
 
लक्ष्मी पूजन के बाद घी का दीपक हाथ में दिया लेकर चांद की ओर देखते हुए मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें।
 
एक दीपक अखंड जलता रहे इस बात का ध्यान रखें। आप इच्छानुसार घी या तेल दोनों में से कोई भी 
 
दीपक अखंड जला सकते हैं। दीपक सुबह तक जलता रहना चाहिए। 
ALSO READ: शरद पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या नहीं, जानिए

ALSO READ: शरद पूर्णिमा 2020 : चन्द्रमा की चांदनी में करें 8 काम

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख