Daily Horoscope
✕

शरद पूर्णिमा का जाना-माना उपाय: बस 1 दीपक जलाकर बन सकते हैं धनवान

Updated: बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (09:03 IST)
1 अखंड दीपक करोड़पति बनाएगा शरद पूनम पर 
 
शरद पूर्णिमा पर एक अखंड दीपक जलाने से आप बन सकते हैं धनवान
 
ईशान्य कोण में गुलाबी कमल पर बैठी हुई धन बरसाती हुई लक्ष्मी की पूजा करें।  
 
पूजा के लिए 2 दीपक जलाएं। 
 
शरद पूर्णिमा पर गाय के घी का 1 दीपक जलाकर दाहिने हाथ की ओर ओर रखें।  
 
एक मूंगफली के तेल का 1 दीपक जलाकर बाएं हाथ की ओर रखें।
 
लेकिन ध्यान रखें दीपक की लौ कपास की न हों, लाल धागे की बाती तैयार कर दिया जलाएं।  
 
लक्ष्मी पूजन के बाद घी का दीपक हाथ में लेकर चांद की ओर देखते हुए मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें।
 
एक दीपक अखंड जलता रहे इस बात का ध्यान रखें। आप इच्छानुसार घी या तेल दोनों में से कोई भी दीपक अखंड जला सकते हैं। दीपक सुबह तक जलता रहना चाहिए। 
 
आपको 4 लौंग लेनी है। जी हां वही लौंग जो घरों में मसाले और मुखवास के रूप में इस्तेमाल की जाती है। इसके साथ ही एक लाल कपडा लेना है।
 
इसके बाद महालक्ष्मी और कुबेर जी को ध्यान में रख कर घर के पूजा घर में बैठ कर देसी घी की ज्योत जलानी है और फिर 2 लौंग के जोड़े को इस में डाल देना है।
 
बची हुई दो लौंग को लाल कपड़े में बांध कर सच्ची श्रद्धा से उसे महालक्ष्मी का रूप मान कर अपनी तिजोरी में रख देना है। बस आपको केवल यही करना है। कोई मंत्र नहीं, कोई तंत्र नहीं।
 
शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) पर ऐसा करने से मात्र कुछ ही दिनों में आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी, सबसे महत्वपूर्ण तो यह कि कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। आपके पास इतना पैसा आएगा कि संभालना मुश्किल हो जाएगा। 
 
आपको दो बातों का ध्यान रखना है. एक तो यह कि उपाय करते समय आपको इसके बारे में किसी को नहीं बताना है और दूसरा यह कि मन में उपाय के प्रति सच्ची श्रद्धा रखनी है। 
ALSO READ: Sharad Purnima : चंद्र कौन हैं? कैसे हुआ उनका जन्म, जानिए अपने चंदा मामा को

Show comments

सभी देखें

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

सभी देखें

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

अगला लेख