dharma sangrah

शरद पूर्णिमा 2020 : चांदनी रात के 5 बहुत सरल उपाय और 2 मंत्र

Updated: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (21:07 IST)
शरद पूर्णिमा पर आइए जानते हैं कुछ खास सरल उपाय साथ ही जानते हैं शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को मनाने का मंत्र... 
 
शरद पूर्णिमा के दिन क्या उपाय करें 
 
1. सफेद फूल जैसे सफेद गुलाब, चंपा, चमेली, चांदनी कुमुदनी, सफेद मोती, सफेद फल, सफेद चमकीले वस्त्र, सफेद अनाज जैसे चावल, सफेद मिठाई जैसे खीर आदि चंद्रमा और श्रीकृष्ण को अर्पित करें। 
 
2. महालक्ष्मी को पीली और लाल सामग्री चढ़ाएं। 
 
3. मोर पंख को बांसुरी में बांधकर पूजन करें। 
 
4. घी का अखंड दीपक जलाएं। उसमें 4 लौंग रखें। 
 
5. घर की पानी रखने की जगह पर स्वास्तिक बनाएं। 
 
शरद पूर्णिमा की रात में की गई पूजन और आराधना से साल भर के लिए लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्ति होती है। इसके अलावा मनोबल में वृद्धि, स्मरण शक्ति व खूबसूरती में वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी इस दिन विशेष प्रसन्न होती हैं क्योंकि मान्यतानुसार इस दिन समुद्र मंथन से वे अवतरित हुई थीं...इस दिन उनसे मनचाहा वरदान पाना आसान होता है। अत: शरद पूनम पर मां लक्ष्मी की आराधना अवश्य करें।  
 
शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को मनाने के 2  मंत्र
 
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
 
भागवत महापुराण में कहा गया है कि आप चाहते हैं आपका भाग्य, सौभाग्य बन जाए तो शरद पूनम पर चमकीले, श्वेत और सुंदर चंद्र देव को इस मंत्र से पूजें। चांदी के बर्तन में दूध और मिश्री का भोग लगाकर इस मंत्र का रात भर जप करें। 
 
शरद पूर्णिमा की रात आप इस मंत्र से सौभाग्य का आशीर्वाद पा सकते हैं मंत्र है 
 
"पुत्र पौत्रं धनं धान्यं हस्त्यश्वादिगवेरथम् प्रजानां भवसि माता आयुष्मन्तं करोतु मे।"
ALSO READ: शरद पूर्णिमा की रात न करें ये 5 अशुभ काम, वरना हो जाएंगे बर्बाद
ALSO READ: शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर को, ये 5 शुभ काम अवश्य करें
ALSO READ: शरद पूर्णिमा के 5 चंद्र मंत्र बदल देंगे आपका भाग्य सौभाग्य में
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

01 September Birthday: आपको 01 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान अंश नीम करोली बाबा, जानिए 6 ऐसी बातें जिसे जानकर आश्चर्य करेंगे

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन: 2 सितंबर से इन 5 राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा, अचानक धन लाभ के बन रहे योग

अगला लेख