ganesh chaturthi

शनिदेव के प्रकोप से बचने के 5 अचूक उपाय

Updated: शुक्रवार, 19 मई 2023 (11:09 IST)
Shani Jayanti 2023: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार 19 मई 2023 को शनि जयंती मनाई जा रही है। शनि देव के प्रकोप से बचने का यह सबसे अच्छा दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा, शनि चालीसा का पाठ, दान और पुण्य तो करना ही चाहिए साथ ही कर लें 5 अचूक उपाय।
 
पहला अचूक उपाय : दक्षिणामुखी हनुमान जी की पूजा करें। दक्षिण में हनुमानजी का मुख होने से यम और शनि का दोने नहीं लगता। इसलिए दक्षिणामुखी हनुमान की साधना काल, भय, संकट और चिंता का नाश करने वाली होती है। इससे शनि की सभी तरह की बाधा भी दूर रहो जाती है।
 
दूसरा अचूक उपाय : शनि जयंती पर शनि मंदिर में छाया दान करें। अर्थात कांसे के कटोरे को सरसों या तिल के तेल से भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर दान करें। इसी के साथ वहां यदि पीपल का वृक्ष लगा हो तो उसकी पूजा करके वहां पर तेल का दीपक जलाकर आएं। 
 
तीसरा अचूक उपाय : शनि जयंती पर कुत्ते, चीटिंयों, कौवे, गाय, मछली, गरीब, मजदूर, सफाईकर्मी, अंधों, कुष्ट रोगियों और लंगड़ों को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा दें।
चौथा अचूक उपाय : पौधा रोपण करते रहें। हिन्दू धर्म में बताएं गए पंच वृक्षों में से कोई एक वृक्ष लगाएं या शमी का पेड़ लगाकर उसकी देखरेख करें।
 
पांचवां उपाय : एक-एक किलो 7 प्रकार के अनाज, आधा किलो तिल, आधा किलो काले चने और कुछ लोहे की कील को एक साथ एक नीले कपड़े में बांध लें और इसे किसी शनि मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी है और कष्टों से मुक्ति मिलेगी। या शनि जयंती के दिन लोहे का त्रिशूल महाकाल शिव, महाकाल भैरव या महाकाली मंदिर में अर्पित करें।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख