रजोवृतारंभ : बिटिया का रखें खास ख्याल
-
डॉ. सुमित्रा यादव
जब किसी किशोरी को पहली बार मासिक स्राव आरंभ हो उसे रजोवृतारंभ (मीनार्कि) कहते हैं। किशोरावस्था एक ऐसी नाजुक अवस्था है जिस समय यौवनावस्था की शुरुआत होती है और साथ ही शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक परिवर्तन भी होना प्रारंभ हो जाते हैं। किशोरावस्था, बचपन और यौवनावस्था के बीच का अहम समय है। पूरे विश्व में 1/5 लोग किशोरावस्था में हैं, जबकि भारत में एक चौथाई जनसंख्या किशोरों की है। किशोरावस्था का प्रारंभ सेकंडरी सेक्युअल गुण के आने से होता है। इस समय किशोरी परिवार के लोगों की अपेक्षा मित्र अथवा दूसरे लोगों से ज्यादा प्रभावित होती है। इस समय ये लोग अपने शारीरिक परिवर्तनों से काफी हैरान रहते हैं और साथ ही साथ शर्म भी महसूस करने लगते हैं। यदि हम यौवनावस्था (प्यूबर्टी) के प्रारंभ की उम्र की बात करें तो यह 9 वर्ष से शुरू होती है। सामान्य लक्षण निम्नानुसार होते हैं-
* स्तन विकास * गुप्तांगों पर बालों का विकास * काँख में बालों का विकास * शारीरिक लंबाई का बढ़ना * रजोवृतारंभ
ये परिवर्तन उपरोक्त क्रमानुसार नहीं होते। कुछ किशोरियों में स्तन विकास पहले होता है तो किसी का गुप्तांगों पर रोम का विकास पहले प्रारंभ होता है। इस समय तक शरीर का करीब 90 प्रश विकास हो चुका होता है। स्तन विकास के 2 वर्ष के बाद ही सामान्यतः रजोवृतारंभ होता है। रजोवृतारंभ सामान्य रूप से भारत में 13 से 14 वर्ष (औसत 13.5 वर्ष) में प्रारंभ हो जाता है, जबकि पश्चिमी देशों में यह एक वर्ष पहले यानी 12.5 वर्ष में प्रारंभ होता है। इसके प्रारंभ होने में अनुवांशिक कारण तो होते ही हैं, परंतु खानपान एवं सामाजिक परिवेश भी प्रभावित करता है जो कि मस्तिष्क एवं हाइपोथेलेस नामक ग्रंथि के द्वारा संचालित होती है।
जब किसी लड़की में यौवनावस्था के परिवर्तन 8 वर्ष से पूर्व हों तो उसे समय से पूर्व (प्रीकोशियस प्यूबर्टी) कहते हैं व यदि वह 13 वर्ष के