• Webdunia Deals
  1. सेक्स एंड रिलेशनशिप
  2. सेक्स लाइफ
  3. यौन समस्याएं और सलाह
  4. जानिए महिलाओं की सेक्स समस्याओं के घरेलू इलाज
Written By WD

जानिए महिलाओं की सेक्स समस्याओं के घरेलू इलाज

Women's Sexual Problems | जानिए महिलाओं की सेक्स समस्याओं के घरेलू इलाज
विवाह के बाद महिलाओं को भावनात्मक और शारीरिक परिवर्तनों से सबसे ज्यादा गुजरना पड़ता है। ऐसे में वे अपनी सेहत को उपेक्षित करती हैं। सेक्स समस्याओं को जानबूझ कर टालती रहती हैं। जब समस्या बढ़ जाती हैं तब परेशानी आती है। प्रस्तुत है महिलाओं की सेक्स समस्याओं का घरेलू इलाज-

* मह‍िलाओं को रक्त की कमी, प्रदर रोग, अत्यधिक मासिक स्राव में पेठे का साग घी में भूनकर सुबह-शाम खाना चाहिए या फिर पेठे के रस में शकर मिलाकर आधा-आधा कप पीना चाहिए। यह महिलाओं के यौन रोगों में भी लाभकारी है।


* गर्भाशय की कमजोरी, बार-बार गर्भस्राव होना, प्रदर रोग में सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाकर सेवन करना अथवा सिंघाड़े के आटे की रोटी बनाकर खाना लाभकारी होता है।

* यदि मह‍िलाएं सुबह एक-दो मुट्ठी काले तिल का सेवन करें, तो उनकी माहवारी संबंधी गड़बड़ी दूर हो जाती है और त्वचा भी सुंदर और स्वस्थ बनती है



* 50 ग्राम गुलकंद और 20 ग्राम सौंफ चबाकर खाएं और ऊपर से एक गिलास दूध नियमित रूप से पीएं। इससे बांझपन की शिकायत दूर होती है।

FILE




* 5 ग्राम की मात्रा में त्रिफलाघृत सुबह-शाम सेवन करने से गर्भाशय की शुद्धि होती है जिससे स्त्री गर्भधारण करने योग्य हो जाती है।

FILE

समाप्त