Daily Horoscope
✕

मंदिरों में भजन-कीर्तन या आरती के समय इन 8 वाद्य यंत्रों का करते हैं उपयोग

Updated: सोमवार, 28 जून 2021 (11:41 IST)
हिन्दू धर्म का नृत्य, कला, योग और संगीत से गहरा नाता रहा है। हिन्दू देवी और देवताओं के पार अपना खुद का एक वाद्य यंत्र रहा है जिसे वे समय समय पर बजाकर संगीत के सुर उत्पन्न करते रहते हैं। आओ जानते हैं कि ऐसे कौनसे 8 वाद्य यंत्र का संगीत भगवान को पसंद है।
 
 
1. घंटी : घंटी से निकलने वाला स्वर नाद का प्रतीक है जो भगवान को अति प्रिय है। यही नाद ओंकार के उच्चारण से भी जाग्रत होता है। घंटी या घंटे को काल का प्रतीक भी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जब प्रलय काल आएगा, तब भी इसी प्रकार का नाद यानी आवाज प्रकट होगी।
ALSO READ: उज्जैन : महाकाल के दर्शन के बाद जरूर करें जूना महाकाल के दर्शन
2. शंख : शंख को नादब्रह्म और दिव्य मंत्र की संज्ञा दी गई है। शंख समुद्र मंथन के समय प्राप्त 14 अनमोल रत्नों में से एक है। शंख कई प्रकार के होते हैं। इसका स्वर भी भगवान को अति प्रिय है।
 
 
3. मंजीरा : इसे झांझ, तला, मंजीरा, कफी आदि नामों से भी जाना जाता है। भजन-कीर्तन के समय इसका उपयोग किया जाता है।
ALSO READ: पुष्कर स्थित गायत्री माता का मंदिर
4. करतल : इसे खड़ताल भी कहते हैं। इस वाद्य यंत्र को आपने नारद मुनि के चित्र में उनके हाथों में देखा होगा। यह भी भजन और कीर्तन में उपयोग किया जाना वाला यंत्र है।
 
 
5. ढोल : ढोलक कई प्रकार के होते हैं। अक्सर इन्हें मांगलिक कार्यों के दौरान बजाया जाता है। यह भी भजन और कीर्तन में उपयोग किया जाना वाला यंत्र है।
 
6. नगाड़ा : नगाड़ा प्राचीन समय से ही प्रमुख वाद्य यंत्र रहा है। इसे बजाने के लिए लकड़ी की डंडियों से पीटकर ध्वनि निकाली जाती है। इसका उपयोग लोक उत्सवों, भजन-कीर्तन आरती आदि के अवसर पर भी किया जाना लगा। इसे दुंदुभी भी कहा जाता है। 
ALSO READ: बेड़ी हनुमान मंदिर पुरी, जगन्नाथ मंदिर की रक्षा करते हैं रामदूत
7. मृदंग : यह दक्षिण भारत का एक थाप यंत्र है। बहुत ही मधुर आवाज के इस यंत्र का इस्तेमाल गांवों में कीर्तन गीत गाने के दौरान किया जाता है। अधिकतर आदिवासी इलाके में ढोल के साथ मृदंग का उपयोग भी होता है।
 
8. डमरू : डमरू या डुगडुगी एक छोटा संगीत वाद्य यंत्र होता है। डमरू का हिन्दू, तिब्बती व बौद्ध धर्म में बहुत महत्व माना गया है। भगवान शंकर के हाथों में डमरू को दर्शाया गया है। भजन-कीर्तन में इसका उपयोग होता है।
 
कई जगहों पर वंसी, वीणा, पुंगी, चिमटा, तुनतुना, घाटम, दोतार, तबला आदि का उपयोग भी किया जाता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान? जानिए पूजा की सही विधि, शुभ मुहूर्त और दीप जलाने के नियम

Lal Kitab Kark Rashifal 2027: 3 जून से कर्क राशि की कड़ी परीक्षा, जानें शनि-राहु से बचने के लाल किताब के अचूक उपाय

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में स्पष्ट राहु की एंट्री से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सुनहरा दौर

25 नवंबर को गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; होगा बड़ा धन लाभ

देव दिवाली पर कितने दीपक जलाना होता है शुभ? जानिए दीपदान की सही संख्या और धार्मिक महत्व

सभी देखें

रवि प्रदोष व्रत पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूजा के नियम, जरूरी सावधानियां और व्रत का फल

21 November Birthday: आपको 21 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 21 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

अगला लेख