Daily Horoscope
✕

घर के मंदिर में सबसे पहले किस देवता को फूल चढ़ाना चाहिए

Updated: सोमवार, 5 जनवरी 2026 (18:22 IST)
कई लोग घर पर नियमित पूजा और आरती करते हैं। घर के मंदिर के कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना चाहिए। जैसे की घर का मंदिर किसी दिशा में बनाए या पूजा की थाली किस दिशा में रखें। किस तरह पूजा करें और कौन कौनसी पूजा सामग्री का उपयोग करें। उसी तरह घर के मंदिर में सबसे पहले किसकी पूजा करें और किसे फूल चढ़ाएं यह भी जानना जरूरी है।
 
पंचदेव : घर के पूजाघर में पंचदेव की छोटी मूर्तिया रखी जाती है। पंचदेवों में गणेश, मां दुर्गा, शिव, विष्णु और सूर्यदेव। इनकी पूजा सभी कार्यों में की जाती है। विष्णुजी की पूजा लक्ष्मीजी के साथ ही की जाती है।
प्रथम पूज्य : सबसे पहले गणेशजी की पूजा की जाती है और उन्हें ही सबसे पहले फूल अर्पित किया जाता है। उनकी पूजा के बाद ही कोई भी मांगलिक कार्य या अन्य पूजा की जाती है। अन्यथा वह पूजा या मांगलिक कार्य सफल नहीं होता है।
 
श्लोक...
गृहे लिंगद्वयं नाच्यं गणेशत्रितयं तथा।
शंखद्वयं तथा सूर्यो नार्च्यो शक्तित्रयं तथा॥
द्वे चक्रे द्वारकायास्तु शालग्राम शिलाद्वयम्‌।  
तेषां तु पुजनेनैव उद्वेगं प्राप्नुयाद् गृही॥
 
अर्थात:- घर में दो शिवलिंग, तीन गणेश, दो शंख, दो सूर्य, तीन दुर्गा मूर्ति, दो गोमती चक्र और दो शालिग्राम की पूजा करने से गृहस्थ मनुष्य को अशांति होती है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: महाअष्टमी और महानवमी की तिथि, पूजा मुहूर्त एवं व्रत पारण

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में चतुर्थी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्रद्ध

विजयादशमी 2026: कब है दशहरा, रावण दहन कब होगा?

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में तृतीया के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

अक्टूबर 2026 के ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन सहित जानिए प्रमुख व्रत एवं त्योहार

अगला लेख