Hanuman Chalisa

manusmriti | घर में सुख और समृद्धि कायम रखना है तो मानें मनुस्मृति की ये बातें

Updated: गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (18:44 IST)
आपको यह पता ही होगा कि जब भरी सभा में द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था, तब पांचों पांडव मौन थे। भीष्म, द्रोण और धृतराष्ट्र भी मौन थे। आप यह भी जानते हैं कि सभी का कुल नष्ट हो गया। यदि किसी घर या राष्ट्र में स्त्री का अपमान होता है या उसका चीरहरण होता है, तो वह दिन दूर नहीं जबकि वह घर, परिवार, समाज या राष्ट्र नष्ट हो जाए। अत: आओ जानें कि मनुस्मृति में स्त्रियों के बारे में क्या लिखा है।
 
मनुस्मृति (4.180) में लिखा है कि एक समझदार व्यक्ति को परिवार के सदस्यों- माता, पुत्री और पत्नी आदि के साथ बहस या झगड़ा नहीं करना चाहिए।
 
आजकल यह देखा गया है कि हिन्दू समाज में तलाक, आत्महत्या और लिव इन रिलेशनशिप का प्रचलन बढ़ रहा है। सिगरेट और बीयर नहीं पीना सोच का पिछड़ापन है, जो आजकल आम हो चला है। अब तो लड़कियां इसे करने लगी है। कोई लड़की अपनी सास को मां समान नहीं मानती और कोई सास अपनी बहू को बेटी समान नहीं मानती।


किसी के पैर छूना तो अब प्रचलन में रहा नहीं। अधिकर युवा अब नशे कि गिरफ्त में होकर दिग्भ्रमित है। यदि आप समझदार नहीं हैं तो निश्‍चित ही आप अपने घर की महिलाओं से झगड़ा करेंगे। जबकि आज जरूरत किसी को कुछ समझाने की नहीं बल्कि समझने की है। मनस्मृति ही नहीं हिन्दुओं के सभी ग्रंथों में यह लिखा है कि...
 
 
''जिस समाज या परिवार में स्त्रियों का आदर-सम्मान होता है, वहां देवता अर्थात् दिव्यगुण और सुख-समृद्धि निवास करते हैं और जहां इनका आदर-सम्मान नहीं होता, वहां अनादर करने वालों के सभी काम निष्फल हो जाते हैं। भले ही वे कितना ही श्रेष्ठ कर्म कर लें, उन्हें अत्यंत दुखों का सामना करना पड़ता है।''- मनुस्मृति (3.56)
 
यदि आप अपने घर में सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं तो मनुस्मृति में लिखे वचनों को हमेशा याद रखें अन्यथा आप अपना परिवार ही नहीं खोएंगे जीवन भी नष्ट कर लेंगे।
 
 
'जिस कुल में स्त्रियां अपने पति के गलत आचरण, अत्याचार या व्यभिचार आदि दोषों से पीड़ित रहती हैं, वह कुल शीघ्र नाश को प्राप्त हो जाता है और जिस कुल में स्त्रीजन पुरुषों के उत्तम आचरणों से प्रसन्न रहती हैं, वह कुल सर्वदा बढ़ता रहता है।'- मनुस्मृति (3.57)
 
जिस परिवार या समाज में धर्म और ज्ञान का अभाव होता है, तो वहां जब लड़की मां के घर में रहती है, तो उसे पराए घर की माना जाता है और जब लड़की पति के घर जाती है तो सास उसे पराए घर से आई मानती है। ऐसा सोचने वाले लोग ही समाज को तोड़ने वाले लोग होते हैं।
 
 
'अनादर के कारण जो स्त्रियां पीड़ित और दुखी: होकर पति, माता-पिता, भोजाई, भाई, देवर आदि को शाप देती या कोसती हैं:- वह परिवार ऐसे नष्ट हो जाता है जैसे पूरे परिवार को विष देकर मारने से, एक बार में ही सब के सब मर जाते हैं:- मनुस्मृति (3.58)
 
पिता, भाई, पति या देवर को अपनी कन्या, बहन, स्त्री या भाभी को हमेशा यथायोग्य मधुर- भाषण, भोजन, वस्त्र, आभूषण आदि से प्रसन्न रखना चाहिए और उन्हें किसी भी प्रकार का क्लेश नहीं पहुंचने देना चाहिए। - मनुस्मृति (3.55)
 
 
वहीं परिवार सुखी और समृद्ध होता हैं जहां कि महिलाओं को हर प्रकार से खुश रखा जाता है। महिलाओं की इच्छा को जानकर उनका समुचित सम्मान और समाधान करना चाहिए। जो महिला घर-परिवार में सदा मुस्कराती और हसती रहती है वहां शांति, खुशहाली और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
 
ऐश्वर्य की कामना करने वाले मनुष्यों को हमेशा सत्कार और उत्सव के समय में स्त्रियों का आभूषण, वस्त्र और भोजन आदि से सम्मान करना चाहिए।- मनुस्मृति (3.59)

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख