dharma sangrah
✕

इन 10 बातों का सभी के समक्ष खुलासा कर दें, अन्यथा आप पछताएंगे

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (16:01 IST)
बहुत-सी ऐसी बातें हैं जिनको गुप्त रखना चाहिए, लेकिन बहुत-सी ऐसी बातें हैं जिनको लोगों के सामने खोलकर रख देना चाहिए। बहुत से लोग उन बातों को छुपाते हैं जिन्हें उन्हें छुपाना नहीं चाहिए। शास्त्रों के अनुसार हम यहां ऐसी 10 बातों के संबंध में खुलासा कर रहे हैं जिनको आप छुपाएंगे तो हो सकता है कि आप मुसीबत में पड़ जाएंगे।
 
 
1) बेटी या बेटे का रिश्ता
यदि आप अपनी बेटी या बेटे का रिश्ता करने जा रहे हैं, तो इस बात का जरूर खुलासा कर दें कि अमुक व्यक्ति से उसका रिश्ता हो सकता है या करने की सोच रहे हैं। खुलासा करने पर हो सकता है कि अगर आपकी कन्या का अमंगल छुपा है, तो वह प्रकट हो जाएगा।
 
 
2) अध्ययन और योग्यता
आप कितने पढ़े-लिखे हैं और किसी कार्य को करने की क्या योग्यता रखते हैं, इस बात का हर व्यक्ति के समक्ष खुलासा करना जरूरी है। इससे लोगों में आपका विश्वास और अपनी सरलता बनी रहेगी। साथ ही इससे आपकी प्रगति के द्वार भी खुल जाएंगे।
 
 
3) दान-पुण्य
दान-पुण्य का खुलासा करने के दो कारण हैं- पहला तो यह कि आपके इस कार्य से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और दूसरा कारण, जो पुराने समय में माना जाता था, वह यह कि आपके दान को चोरी नहीं माना जाता था। दान कई प्रकार का होता है।
 
4) लेन-देन
'मैं इस बैंक से ऋण लूंगा' या 'मुझे इस व्यक्ति का इतना ऋण चुकाना है' इसका कुछ लोगों के समक्ष खुलासा करने से आपको लाभ मिलेगा और साथ ही इससे आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। किसी को ऋण दे रखा है, यह भी छुपाना नहीं चाहिए।
 
 
5) खरीदना-बेचना
आप कोई वस्तु बेचने जा रहे हैं, तो उसका सभी के समक्ष खुलासा करें। हो सकता है कि उस वस्तु की किसी को ज्यादा जरूरत हो और वह आपको आपकी अपेक्षा से ज्यादा मूल्य दे दे। और यदि आप कोई वस्तु खरीदने जा रहे हैं, तो भी उसका खुलासा होना चाहिए। हो सकता है कि वह वस्तु चोरी की हो या कि उसमें कोई खोट हो, तो आपको इसके बारे में कोई न कोई सतर्क तो करेगा ही। नहीं करेगा तो यदि बाद में कोई विवाद होता है तो आप यह साबित करते हैं कि मैंने तो इस व्यक्ति से यह खरीदी है।
 
 
6) अपने शुभ कर्म और उपलब्धियां
आपने जो अच्‍छे कार्य किए हैं और आपने अपने जीवन में जो हासिल किया है, उसका बखान तो नहीं करना है लेकिन उसको छुपाकर भी नहीं रखना चाहिए। उसको उचित अवसरों पर लोगों के सामने प्रकट करते रहना चाहिए। यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि इससे समाज और परिवार में आपकी पहचान बनेगी। इससे आपके संबंधों का दायरा बढ़ेगा।
 
 
7) किसी के प्रति कृतज्ञता
यदि आप किसी का धन्यवाद करना चाहते हैं या उसके प्रति कृतज्ञ हैं, तो उसको इससे अवगत जरूर कराएं, अन्यथा वह आपके प्रति मन में गलतफहमी पाल सकता है। आपको इसके लिए सभी के समक्ष प्रकट भी करना चाहिए। इससे उसके मन में आपके प्रति और सम्मान तथा भरोसा बढ़ेगा।
 
8) प्रेम को प्रकट करना
यदि आप किसी के प्रति सम्मान या प्रेम की भावना रखते हैं, तो उसे प्रकट करने में कोई बुराई नहीं। अपनी पत्नी, मां, बहन, पिता, भाई और बेटी से प्रेम करना और उसे उनके सामने प्रकट करना सबसे सुखद क्षण होता है। प्रेम एक ऐसी भावना है, जो आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करती है। आपको यह भी याद रहना चाहिए कि प्रेम स्वतंत्रता देता है।
 
 
9) रोग का खुलासा
घर, परिवार और डॉक्टर के समक्ष यदि आप अपने रोग को छुपाते हैं, तो यह आपके लिए संकटपूर्ण हो सकता है। यदि घर के लोगों को आपके रोग के बारे में मालूम होगा, तो वे आपकी अच्छे से केयर कर सकेंगे। कभी-कभी यह भी देखा गया है कि आपके रोग का सही इलाज आपके डॉक्टर के पास नहीं है, लेकिन यदि आपके किसी परिचित को यह पता है कि इस रोग का सही इलाज करने वाला कहां मिलेगा, तो आप उस इलाज तक पहुंच सकते हैं।

 
10) ज्ञान का खुलासा
यदि आप कोई ऐसा ज्ञान जानते हैं जिससे कि किसी के जीवन को लाभ मिल सकता है या किसी की योग्यता बढ़ सकती है, तो निश्‍चित ही उसका खुलासा करें। ज्ञान को अपने तक सीमित न रखें। ज्ञान को जितना अधिक बांटेंगे, वह उतना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा और बढ़ेगा। ज्ञान को उचित व्यक्ति और स्थान पर शेयर करें।
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

सभी देखें

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

अगला लेख