sawan somwar

शिवभक्त हैं ये 10 पौराणिक नाग, नागपंचमी पर इनकी पूजा से मिट जाता है पाप

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (16:32 IST)
पुराणों में नागकुल के सैकड़ों नागों का उल्लेख मिलता है। ये सभी कश्यप ऋषि की पत्नी कद्रू से उत्पन्न हुए थे। उनके 8 प्रमुख पुत्र हैं- 1. अनंत (शेष), 2. वासुकि, 3. तक्षक, 4. कर्कोटक, 5. पद्म, 6. महापद्म, 7. शंख और 8. कुलिक। इसके अलावा धृतराष्ट्र और कालिया नाग भी चर्चित हैं।
 
 
1. शेषनाग- भगवान विष्णु के सेवक शेषनाग के सहस्र फन पर धरती टिकी हुई है। ब्रह्मा के वरदान से ये पाताल लोक के राजा हैं। रामायण काल में लक्ष्मण शेषनाग के अवतार थे और महाभारत काल में बलराम शेषनाग के अंश थे।
 
2. वासुकि- भगवान शिव के सेवक वासुकि हैं। समुद्र मंथन के दौरान मंदराचल पर्वत को मथनी तथा वासुकि को ही नेती (रस्सी) बनाया था। त्रिपुरदाह के समय वे शिव के धनुष की डोर बने थे। महाभारत काल में उन्होंने विष से भीम को बचाया था।
 
3. तक्षक- महाभारत काल में शमीक मुनि के शाप के कारण तक्षक नाग ने राजा परीक्षित को डंस लिया था। तब उनके पुत्र जन्मेजय ने नागदाह यज्ञ कर सभी नागों को मार दिया था लेकिन कर्कोटक बच गया था।
 
4. कर्कोटक- नागराज कर्कोटक शिव के गण थे। नारद के शाप से वे एक अग्नि में पड़े थे, लेकिन नल ने उन्हें बचाया और कर्कोटक ने एक शाप के चलते नल को ही डंस लिया। शिवजी की स्तुति के कारण कर्कोटक जन्मेजय के नाग यज्ञ से बचकर अवंतिका में छुप गए थे।
 
5. पद्म- पद्म नागों का गोमती नदी के पास के नेमिश नामक क्षेत्र पर शासन था। बाद में ये मणिपुर में बस गए थे। असम के नागवंशी इन्हीं के वंश से है।
6. महापद्म- विष्णुपुराण में सर्प के विभिन्न कुलों में महापद्म का नाम भी आया है। पद्म और महापद्म नाग कुल में विशेष प्रीति थी।
 
7. शंख- नागों के 8 मुख्य कुलों में से एक है। शंख नागों पर धारियां होती हैं। यह जाति अन्य नाग जातियों की अपेक्षा अधिक बुद्धिमान मानी जाती थी।
 
8. कुलिक- कुलिक नाग जाति नागों में ब्राह्मण कुल की मानी जाती है जिसमें अनंत भी आते हैं। ये अन्य नागों की भांति कश्यप ऋषि के पुत्र थे लेकिन इनका संबंध सीधे ब्रह्माजी से भी माना जाता है।
 
9. धृतराष्ट्र नाग- वासुकि के पुत्र धृतराष्ट्र के पास संजीवनी मणि थी। जब अर्जुन पुत्र बभ्रुवाहन ने अर्जुन का वध कर दिया था तब अर्जुन को जिंदा करने के लिए बभ्रुवाहन ने धृतराष्ट्र से युद्ध करके वह मणि हासिल की थी। इस मणि के उपयोग से अर्जुन पुनर्जीवित हो गए थे।
 
10. कालिया नाग- कालिया नाग यमुना नदी में निवास करता था। उसके जहर से यमुना नदी का पानी भी जहरीला हो गया था। श्रीकृष्ण ने जब यह देखा तो उनका कालिया नाग के साथ भयंकर युद्ध हुआ। युद्ध में पराजित कालिया नाग को यमुना नदी को छोड़कर जाना पड़ा था।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख