Hanuman Chalisa
✕

हिन्दू धर्म की कहानी-1

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2015 (14:40 IST)
FILE
हिन्दू धर्म दुनिया का प्राचीन धर्म है। इससे पहले लोग कबीलों का जीवन जीते थे और झूठे देवी और देवताओं की पूजा-करते थे और समाज में किसी भी प्रकार की कोई नैतिकता और व्यवस्था नहीं थी। लेकिन आर्यों ने दुनिया को बदल दिया और उन्होंने आज से 15 हजार वर्ष पूर्व धर्म को एक व्यवस्था दी। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष आधारित 4 आश्रमों का समाज बनाया, धरती को रहने का स्थान बनाया और साथ ही लोगों में एक नई सोच का विकास किया। उन्होंने दुनिया को ऐसा दर्शन दिया, जो विज्ञानसम्मत है और जो आज भी प्रासंगिक है। आओ जानते हैं हिन्दू धर्म के उत्थान, विकास और पतन की रोचक कहानी।

हिन्दू धर्म के दो भाग हैं- वेद और पुराण। वेदों के भी दो भाग हैं- एक वह जो ऋग्वेद को मानते हैं और दूसरा वह जो अथर्ववेद को मानते थे। ऋग्वेद और यजुर्वेद से देवसंस्कृति का विकास हुआ तो सामवेद और अथर्ववेद से असुर संस्कृति का विकास हुआ। पुराणों ने दोनों ही संस्कृति के धर्म, नियम और इतिहास को सम्मिलित और संरक्षित रखने का प्रयास किया। इस तरह वैदिक और पौरा‍णिक 2 तरह के संप्रदाय बन गए।

वेदों से 4 संप्रदायों की उत्पत्ति हुई:- 1. एकवादी, 2. द्वैतवादी, 3. अद्वैतवादी और 4. प्रकृतिवादी। हालांकि यह कोई संप्रदाय नहीं है, ये वैदिक दर्शन के ही मुख्य भाग हैं। इसे एक ईश्वर या ब्रह्मवादी भी कहते हैं। ब्रह्म ही सत्य है, अहं ब्रह्मास्मि, तत्वमसी ये 3 ब्रह्म वाक्य हैं।

पुराणों से 4 संप्रदायों की उत्पत्ति हुई:- 1. वैष्णव, 2. शैव, 3. शाक्त और 4 स्मार्त। वैष्णव जो विष्णु को परमेश्वर मानते हैं, शैव जो शिव को परमेश्वर मानते हैं, शाक्त जो देवी को परमशक्ति मानते हैं और स्मार्त जो परमेश्वर के विभिन्न रूपों को एक ही समान मानते हैं। स्मार्त बहुदेववादी भी होते हैं और एकेश्वरवादी भी।

अब आप सोच रहे होंगे कि फिर ये ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और क्षुद्र समाज की उत्पत्ति कैसे हुई? जारी...
-  (कॉपिराइट)

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

15 November Birthday: आपको 15 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 15 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

छठ का गीत | Chhath ke geet

सभी देखें

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

आंवला नवमी 2026: सुख-समृद्धि और बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये 7 सरल और प्रभावशाली उपाय

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?