sawan somwar

क्या होता है लाल चींटियों के घर में होने से?

Updated: सोमवार, 29 जुलाई 2019 (16:49 IST)
कहते हैं कि धरती पर जितना भार सारी चींटियों का है उतना ही सारे मनुष्यों का है और जितने मनुष्य हैं उतने ही मुर्गे भी हैं। चींटियां मूलत: दो रंगों की होती है लाल और काली। काली चींटी को शुभ माना जाता है, लेकिन लाल को नहीं।
 
 
लाल चिंटियों के बारे में कहा जाता है कि घर में उसकी संख्‍या बढ़ने से कर्ज भी बढ़ता जाता है और यह किसी संकट की सूचना भी होती है। ऐसे में लोग चींटियों के मारने की दाव लाते हैं और सारी लाल चींटियों को मार देते हैं। हजारों चींटियों की हत्या करने से आपको उनका दोष भी लगता है। इसका मतलब यह कि एक समस्या से छुटकारा मिला तो दूसरे में फंसे। लाल चींटियों के चक्कर में काली भी मारी जाती है। ऐसे में आप क्या करेंगे?
 
 
लाल चींटियों को भागाने का अहिंसक तरीका
लाल चींटियों को किसी दवाई से मारे नहीं बल्कि एक आसान सा तरीका अपनाएं। आपके घर में नींबू तो होगा ही। बस उसके कुछ छिलके निकालकर उसके टूकड़े टूकड़े करके उन्हें लाल चींटियों वाले स्थान पर रख दें। कुछ ही समय में वे चींटियां वहां से भाग जाएगी। दूसरा उपाय तेजपत्ता के टूकड़े भी डाल सकते हैं। इसी तरह और लौंग या कालीमिर्च का उपयोग भी कर सकते हैं। 
 
कर्ज से मुक्ति का उपाय
दोनों ही तरह की चींटियों को आटा डालने से कर्ज से मु‍क्ति मिलती है। चींटियों को शकर मिला आटा डालते रहने से व्यक्ति हर तरह के बंधन से मुक्त हो जाता है। हजारों चींटियों को प्रतिदिन भोजन देने से वे चींटियां उक्त व्यक्ति को पहचानकर उसके प्रति अच्छे भाव रखने लगती हैं और उसको वे दुआ देने लगती हैं। चींटियों की दुआ का असर आपको हर संकट से बचा सकता है।
 
 
चींटियों से जुड़े शगुन 
* लाल चींटियों की कतार मुंह में अंडे दबाए निकलते देखना शुभ है। सारा दिन शुभ और सुखद बना रहता है।
* जो चींटी को आटा देते हैं और छोटी-छोटी चिड़ियों को चावल देते हैं, वे वैकुंठ जाते हैं।
* कर्ज से परेशान लोग चींटियों को शकर और आटा डालें। ऐसा करने पर कर्ज की समाप्ति जल्दी हो जाती है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

भाद्रपद मास का महत्व और पौराणिक कथा

लव-कुश जयंती 2026: प्रभु श्रीराम के जुड़वा पुत्र लव-कुश के बारे में जानें 5 खास बातें

अगला लेख