Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

धन प्राप्ति के 10 अचूक उपाय, जानिए कौन से

अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
अपार धन की प्राप्ति हर मनुष्य की चाहत होती है। अपार धन चाहने की इच्छा भी अपार होना जरूरी है। सिर्फ चाहने से धन नहीं मिलता उसके लिए मन में तड़प होना भी जरूरी है।

अपार धन प्राप्ति के लिए शुद्ध आचरण और शुद्ध विचार का होना भी जरूरी है। दरिद्रता, गरीबी या कर्ज से छुटकारा पाकर धनवान बनने के लिए यहां प्रस्तुत हैं आजमाए हुए ऐसे 10 अचूक उपाय जिन्हें आजमाकर आप भी धनवान बन सकते हैं।

अगले पन्ने पर पहला उपाय...

विष्णु-लक्ष्मी पूजा : परमेश्वर के 3 रूपों में से एक भगवान विष्णु को पालनहार माना जाता है। विष्णु ने ब्रह्मा के पुत्र भृगु की पुत्री लक्ष्मी से विवाह किया था। शिव ने ब्रह्मा के पुत्र दक्ष की कन्या सती से विवाह किया था। विष्णु ही व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि देने वाले देव हैं। विष्णु की पूजा और प्रार्थना करने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती है। लक्ष्मीजी के 18 पुत्रों की भी पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है।

लक्ष्मी के 18 पुत्रों के नाम

* विष्णु-लक्ष्मी का बड़ा-सा चित्र घर में रहना चाहिए। शालिग्राम की नित्य पूजा पंचामृत के स्थान के साथ चंदन आदि लगाकर की जानी चाहिए।
* विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में प्रति शुक्रवार को लाल रंग के फूल अर्पित किए जाने चाहिए।
* मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत (तेल का दीपक) प्रज्वलित करें। 11वें दिन 11 कन्या को भोजन कराकर एक सिक्का व मेहंदी दें।
* शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।

अगले पन्ने पर दूसरा उपाय...

देहली पूजा : प्रतिदिन सुबह उठकर विश्वासपूर्वक यह विचार करें कि लक्ष्मी आने वाली हैं। इसके लिए घर को साफ-सुथरा करने और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद सुगंधित वातावरण कर दें।

भगवान का पूजन करने के बाद अंत में देहली की पूजा करें। देहली (डेली) के दोनों ओर सातिया बनाकर उसकी पूजा करें। सातिये के ऊपर चावल की एक ढेरी बनाएं और एक-एक सुपारी पर कलवा बांधकर उसको ढेरी के ऊपर रख दें। इस उपाय से धनलाभ होगा।

अगले पन्ने पर तीसरा उपाय...

बंद किस्मत खोले ताला : सबसे पहले आप ताले की दुकान पर किसी भी शुक्रवार को जाएं और एक स्टील या लोहे का ताला खरीद लें। लेकिन ध्यान रखें ताला बंद होना चाहिए, खुला ताला नहीं। ताला खरीदते समय उसे न दुकानदार को खोलने दें और न आप खुद खोलें। ताला सही है या नहीं, यह जांचने के लिए भी न खोलें। बस, बंद ताले को खरीदकर ले आएं।

उस ताले को एक डिब्बे में रखें और शुक्रवार की रात को ही अपने सोने वाले कमरे में बिस्तर के पास रख लें। शनिवार सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर ताले को बिना खोले किसी मंदिर या देवस्थान पर रख दें। ताले को रखकर बिना कुछ बोले, बिना पलटें वापस अपने घर आ जाएं।

विश्वास और श्रद्धा रखें, जैसे ही कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा। यह लाल किताब का जाना-माना प्रयोग है। अपनी किस्मत चमकाने के लिए इसे अवश्य आजमाएं...

अगले पन्ने पर चौथा उपाय...

गाय को गुड़ खिलाएं : सवा 5 किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बना लें। गुरुवार के दिन सायंकाल गाय को खिलाएं। 3 गुरुवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है।

अगले पन्ने पर पांचवां उपाय...

शुक्रवार को पीले कपड़े में 5 कौड़ी और थोड़ी-सी केसर, चांदी के सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। उसके साथ थोड़ी हल्दी की गांठें भी रख दें। कुछ दिनों में ही इसका असर होने लगेगा।

अगले पन्ने पर छठा उपाय...

धन से बढ़ता धन : अपनी तिजोरी में 10 के लगभग 100 से ज्यादा नोट रखें। जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। खुद को धनवान मानना शुरू कर दें और उसी तरह से कपड़े पहनें और जो भी आप खरीदना चाहते हैं उसके बारे में कल्पना करें। जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं, वे हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं।

हमेशा सकारात्मक सोचें और खुद को साफ और स्वच्छ बनाए रखें। प्रतिदिन मंदिर जाएं और जो मिला है उसके लिए धन्यवाद देने के साथ अपनी नई मांग रखें और उस मांग की पूर्ति का श्रद्धा और सबूरी के साथ इंतजार करें।

अगले पन्ने पर सातवां उपाय...

अन्नदान से लाभ : प्रतिदिन कौए, गाय और कुत्ते को रोटी खिलाएं। काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। धनलाभ में आ रही बाधा दूर होगी।

अगले पन्ने पर आठवां उपाय...

गुरुवार करें : प्रति गुरुवार को पीपल में जल चढ़ाएं और माथे पर केसर का तिलक लगाएं। धनलाभ होगा।

अगले पन्ने पर नौवां उपाय...

दीपक जलाएं : प्रति शनिवार को पीपल के वृक्ष के ‍नीचे घी का दीपक जलाएं और सुगंधित अगरबत्ती लगाएं।

अगले पन्ने पर दसवां उपाय...

गणेशजी को प्रसन्न करें : प्रति बुधवार को गणेशजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। मंदिर में 5 तरह के फल या गुड़ और चने का दान करने से भी धन की प्राप्ति होती है।

संकलन : अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'

Show comments

सभी देखें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

03 July Birthday: आपको 3 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

विघ्नहर्ता दूर करेंगे हर संकट: जानें आषाढ़ कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का महत्व, पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र

कब है शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व?

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स