kalsarpa dosh calculator
✕

प्राचीन भारत के ऐसे लोग जो हैं अयोनिजा, क्या यह सही है?

Updated: शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (18:25 IST)
अयोनिजा का अर्थ होता है वह व्यक्ति जिसका जन्म किसी गर्भ से नहीं हुआ हो। अर्थात गर्भ से बाहर किसी विशेष परिस्थिति में हुआ हो। रामायण, महाभारत और अन्य हिन्दू शास्त्रों में हमें ऐसी ऐसी जन्मकथाएं पढ़ने को मिलती हैं जिन पर सहज ही विश्वास करना थोड़ा मुश्किल होता है। हम आपको बताना चाहते हैं अयोनिजों के नाम।
 
 
1. माता सीता : माता सीता का जन्म किसी के गर्भ से हुआ या नहीं हुआ यह एक रहस्य है, क्योंकि राजा जनक को वह हल चलाते वक्त धरती के भीतर से मिलती थी।
 
2. द्रौपदी-धृष्टदुम्न : महाभारत काल में द्रौपदी और उनके भाई धृष्टदुम्न का जन्म महाराज द्रुपद के यहां यज्ञकुंड से हुआ था इसीलिए द्रौपदी का एक नाम 'यज्ञसेनी' भी है।
 
3. कौरवों का जन्म : महर्षि वेदव्यास की कृपा से कुछ अलग तरह के 10 मटकों में हुआ था कौरवों का जन्म।
 
 
4. गणेशजी का जन्म : गणेशजी को माता पार्वती ने अपने शरीर के मेल या दुर्वा से बनाया था।
 
हालांकि कुछ शोधकर्ता यह मानते हैं कि यह कल्पित है। सभी का किसी ना किसी गर्भ से ही जन्म होता रहा है। रामायण, महाभारत और पुराण के श्लोकों का अर्थ गलत निकाले जाने से यह भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई मानी जाती है।... माता सीता और द्रौपदी के बारे में ऐसे भी कई वृत्तांत मिलते हैं जिससे यह सिद्ध होता है कि वह अयोनिजा नहीं थीं।
 
 
अयोनिजा क्या होता है?
अयोनिज यानी वो जो बिना योनि (गर्भाशय) के जन्म लेते हैं। जो शुक्र, रक्त आदि के संसर्ग से, जरायुज (यानी स्त्री पुरुष के संभोग से) से उत्पन्न नहीं होते, वे अयोनिज हैं। जैसे कीड़े जुंए आदि।
 
जो गर्मी से जन्मे हैं, जैसे कीड़े आदि, जो बिना मैथुन के जन्मे हैं, वे अयोनिज हैं। अतः अयोनिज में व्यभिचार होना सिद्ध नहीं होता। इसके विपरीत देवता व ऋषि के शरीर ऐसे नहीं होते। योनिज दो प्रकार के हैं- जरायुज और अंडज। जो गर्भ से जन्मे हैं, वो मनुष्य पशु आदि जरायुज हैं तथा जो पक्षी, सांप आदि हैं वो अंडे से उत्पन्न होने से अंडज हैं।'
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

अगला लेख