1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Girlfriend after Stopping her at Checkpoint

Russia-Ukraine War: गर्लफ्रेंड जा रही थी देश छोड़कर, यूक्रेनी सैनिक ने चेकपोस्‍ट पर पकड़ लिया और कर दिया प्रपोज, देखें वीडियो

Girlfriend was leaving the country
एक तरफ जहां रूस और यूक्रेन में जंग चल रही है, वहीं कई लोग देश छोड़कर जा रहे हैं, यहां तक कि यूक्रेन के लाखों लोग अपने देश को छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं। अब तक लाखों लोग पलायन कर चुके हैं।

युद्ध के बीच कुछ ऐसी तस्‍वीरें और वीडियो भी आ रहे हैं, छोड़ जो दिल को छू रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में लोगों का दिल जीत रहा है।  

इस वीडियो में एक यूक्रेनी सैनिक अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देते हुए उसे प्रपोज कर रहा है। ये वीडियो यूक्रेन की राजधानी कीव का है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि चेकप्‍वाइंट पर तलाशी चल रही है। यूक्रेनी सैनिक चेकप्‍वाइंट पार करने वाले नागरिकों की चैकिंग कर रहे हैं, उनके दस्तावेज चेक कर रहे हैं।

इस बीच एक महिला जैसे ही कार से बाहर निकलती है एक यूक्रेनी सैनिक घुटने के बल बैठकर महिला को प्रपोज कर देता है। सैनिक के हाथ में फूलों का गुलदस्‍ता लिए होता है, जो उसे पीछे छिपाए रखता है।

महिला ये सब देखकर सरप्राइज हो जाती है। भावुक होकर दोनों गले मिल जाते हैं। वहां मौजूद लोग भावुक होकर ताली बजाते हैं। यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

इससे पहले खबर आई थी कि युद्ध के मैदान में दो यूक्रेनी सैनिकों ने शादी रचा ली। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि शादी के बंधन में बंधने के बाद जोड़े को साथी सैनिक बधाई दे रहे हैं।

इस शादी की एक और खास बात ये है कि दुल्हा-दुल्हन दोनों अपनी वर्दी में ही शादी के बंधन में बंध गए। यूक्रेन की रक्षा बल की 112 ब्रिगेट के दो सैनिकों ने शादी रचाई है। इनका नाम लेसिया और वेलेरी है। ये दोनों यूक्रेन की 112 ब्रिगेड के फाइटर्स हैं।

अगला लेख
वीडियो पोस्ट कर जेलेंस्की बोले- न छिपता हूं, न किसी से डरता हूं