Hanuman Chalisa
✕

सच्चे प्यार से न होना जुदा

प्यार बना सफलता का कारण

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (18:12 IST)
PRPR
प्यार ऐसा होता है, प्यार वैसा होता है। यह हम सभी ने सुना है लेकिन क्या कभी हमने सच्चे प्यार को महसूस भी किया है? प्यार, जिसे आज भी संसार हीन दृष्टि से देखकर प्रेमियों को हँसी का पात्र बनाता है लेकिन इन बदनाम प्रेमियों में से कुछ प्रेमी ऐसे भी होते हैं, जिनका प्यार उन्हें जीवन की एक नई दिशा देता है व सफलता के द्वार खोलता है।

अक्सर हमने सुना है कि प्यार के चक्कर में पड़कर अच्छा खासा आदमी बर्बाद व नाकारा हो गया लेकिन कभी-कभी चाहे-अनचाहे हमारे कानों में ऐसे भी किस्से सुनाई देते हैं, जिनमें प्यार एक नव प्रेरणा बनकर जीवन रूपी काची माटी को एक नया आकार प्रदान करता है।

समझदार हो साथी :-
यदि आपका साथी समझदार है तो वो आपकी हर मुश्किलों को हल करके आपका जीवन सँवार देगा। मानव की कौम वैसे भी बहुत बुद्धिमान है परंतु किस वक्त पर कौन सा फैसला हमारे हित में होगा, इस दाव में अक्सर हम सभी मात खा जाते हैं। ऐसी दुविधा की स्थिति में आपका साथी ही आपको सही राह दिखा सकता है। समझदार साथी आपकी हर मुश्किलों को चुटकी में हल करके आपके चुप्पी साधे होंठों पर हँसी ला देता है।

  आदमी जब मुश्किलों से हारकर टूट जाता है, तब प्यार उसकी ऊर्जा बन उसे फिर से ज‍ीवित करता है। आपका सच्चा प्यार ऐसे वक्त में भी आपका साथ निभाता है, जब दुनिया आप पर नफरत व आलोचनाओं के तीर बरसाती है।      
हो गया तो कर लो कबूल :-
प्यार कभी थोपा नहीं जाता। यह तो एक अहसास है, जो जीवन में किसी के आगमन के साथ साथ स्वत: ही आता है। यह सत्य है कि सच्चा प्यार इस दुनिया में बहुत कम लोगों को मिल पाता है।

यदि आपको भी अपना सच्चा प्यार मिल गया है, जिसने आपके जीवन को खुशियों, उमंगों, उल्लास व नए सपनों से भर दिया है तो उस साथी को अपने से कभी जुदा मत होने दो तथा अपने जीवनसाथी को जिंदगी की हकीकत बनाकर अपने प्यार को सदा के लिए अपना लो।

IFMIFM
मुश्किलों की धूप में प्यार की बयार :-
आदमी जब मुश्किलों से हारकर टूट जाता है, तब प्यार उसकी ऊर्जा बन उसे फिर से ज‍ीवित करता है। आपका सच्चा प्यार ऐसे वक्त में भी आपका साथ निभाता है, जब दुनिया आप पर नफरत व आलोचनाओं के तीर बरसाती है। अपने साथी का हौसला आपके लड़खड़ाए कदमों को फिर से खड़ा होने की हिम्मत व दुनिया का सामना करने की ताकत देता है।

दुनिया के हर सवाल का जवाब :-
दुनिया की तो आदत होती है सवाल करने की और अच्छे को बुरा बताने की। यदि आप दुनियावालों के सवालों से परेशान होकर अपने सच्चे साथी का साथ छोड़ देते हैं तो आपसे बड़ा मूर्ख व कायर और कोई नहीं होगा। यह खूबी तो आपमें होना चाहिए कि आप दुनिया के सवालों का जवाब किस तरह से देते हैं। यदि आपका साथी आपकी हिम्मत है, आपकी प्रेरणा है तो वहीं भविष्य में लोगों के हर सवाल का जवाब बन जाएगा।

निंदक मिलेंगे हर जगह :-
ऐसा कहा जाता है कि हमेशा निंदक को अपने साथ ह‍ी रखना चाहिए, ऐसे लोग आपकी बुराई का चिट्ठा आपके सामने खोलकर रख देते हैं परंतु आज जमाना पूरी तरह से बदल गया है। अब निंदक को बगैर बुलाए ही हर जगह उपलब्ध हो जाते हैं। नए जमाने के ये निंदक आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने में एक पल की भी देर नहीं करते हैं।

यदि आप इन सि‍रफिरों व चापलूसों के चक्कर में आकर अपने सच्चे प्यार से जुदा होते हैं, तो आप बहुत बड़ी मूर्खता करते हैं। इस दुनिया की तो यह रीत ही है कि वो सच्चे प्रेमियों की राह में हमेशा बाधाएँ व मुश्किलें पैदा करती है। यह खूबी तो आपमें चाहिए कि आप मुस्कुराहट व आत्मविश्वास से कैसे उन लोगों के होंठ सिलते हैं।
लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति