Hanuman Chalisa

प्यार में सवाल नहीं होते

यह दुनिया...यह दुनिया बड़ी गोल है

जनकसिंह झाला
ND ND
यह दुनिया बड़ी गोल है । गोल होने के बावजूद यहाँ पर कई सारे झोल है।" यहाँ पर हर दिन किसी ना किसी गली, या नुक्कड में प्यार का इजहार होता है..इन्कार होता है इकरार और इंतजार होता है। आखिर यही चीजें ही तो प्यार को हमेशा जोड़कर रखती है। यहाँ पर पल में कोई जीवन भर के लिए आप के साथ जुड़ जाता है जबकि दूसरे ही पल आप से नाता तोड़ चला जाता है। आड़ी-टेढ़ी गलियों और रास्तों में। यहाँ प्यार को छोड़ने और पकड़ने का तमाशा आए दिन होता रहता है।

इस तमाशे के मुख्य किरदार प्यार करने वाले दो शख्स है और देखने वाली सारी दुनिया हैं। यहाँ सच्चे प्रेमी को कभी-कभी बेवफाई का झटका भी लगता है, कभी फटका भी लगता है, कभी धक्का भी लगता है तो कभी मुक्का भी लगता है। कभी-कभी यही झटके और फटके जीवन को नरक बना देते हैं।

जब होश आता है तो मालूम पड़ता है कि हम घूम-फिर कर वहीं आ गए है जहाँ से हमने शुरुआत की थी। बस साथ देने वाला वो हमसफर नहीं है वह तो कब से आप को चूना लगाकर आगे निकल गया है।

ND ND
लेकिन फिर भी उसकी महक आप को हर पल महसूस होती है। फर्क सिर्फ इतना है कि वह अब आपके सामने प्रत्यक्ष तौर पर मौजूद नहीं है उसकी छवि अब आप को चाँद-तारों में दिखाई देती है। सागर की लहरों में और वीणा के स्वरों में उसकी आवाज सुनाई देती है। खिलते हुए फूलों में, गीत गाते हुए पँछियों में हर जगह बस आप उसको ही पाते हैं।

आखिर इसी का नाम ही तो प्यार है । सच्चा प्रेम वही है जिसमें आपका पूरी तरह डूब जाने का मन करता है। जहाँ पर दिल अपना होने के बावजूद भी दर्द पराए सहे जाते हैं। यहाँ कोई सवाल किया नहीं जाता क्योंकि प्रेम है तो प्रश्न नहीं है। प्रेम सदा ही सब कुछ खोने को तैयार होता है लेकिन यदि प्रेम नहीं है तो फिर प्रश्न ही प्रश्न है।
Show comments

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे