Daily Horoscope
✕

थोड़ा रोमांटिक हो जाएँ

Written By WD
Updated: मंगलवार, 17 जुलाई 2007 (11:37 IST)
NDND
थोड़े में ही जीवन का मजा है। और यह बात आपकी गर्लफ्रेंड के साथ भी लागू होती है। यह जरूरी नहीं कि आपकी गर्लफ्रेंड आपके महँगे तोहफों से ही खुश हो, बल्कि प्यार के छोटे-छोटे पल भी उन्हें ढेर सारी खुशियाँ दे सकते हैं। अगर आप उनके बारे में सोचते भी हैं तो वह इसी बात पर खुश हो जाती हैं। यह पता करें कि उनका सबसे पसंदीदा फूल कौन-सा है और केवल एक फूल खरीद कर आप उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। यह छोटा सा फूल भी एहसास दिलाने के लिए काफी है कि आप उन्हें कितना चाहते हैं।

उन्हें साथ लेकर पिकनिक पर जाएँ। यह छोटी सी चीज आपके साथी को ढेर सारी खुशियाँ देगी। अगर आप उनके साथ किसी रेस्टोरेंट में गए हैं तो पैसे पर कोई चर्चा न करें, यह आपके साथी को बुरा लग सकता है। यह जरूरी नहीं कि आप ही हमेशा बिल दें, लेकिन देने का आग्रह जरूर करें। तारों भरी रात में उनके साथ घूमने जाएँ और इस दौरान उनकी बातों को ध्यान से सुनें। यह काफी रोमांटिक क्षण होता है।

छोटी-छोटी चीजों से उन्हें सरप्राइज दें। छोटी-छोटी कैण्डी उन्हें काफी खुशी दे सकती है। रात को सोने से पहले उन्हें कहकर जाएँ कि आप सारी रात उनके ही बारे में सोचते रहेंगे। उनसे कहें कि उनकी आवाज सुने बिना आपको नींद नहीं आएगी।

इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं। यदि वह आपको केवल आपके पैसे के लिए चाहती है तो वह आपके लायक नहीं है। रिश्ते की शुरूआत में ही इस बात को साफ कर दें कि आपके क्या सपने हैं और आप उनसे क्या अपेक्षाएँ रखते हैं।

रिश्तों को मजबूत करने के लिए संवाद सबसे मुख्य है। कभी भी उनसे कोई बात झूठ न कहें। यह आपको मुसीबत में डाल सकता है। अगर कहीं आपका झूठ पकड़ा गया तो फिर से वह विश्वास पाना असंभ हो जाता है।

यह सच है कि आपका साथ ही आपके साथी की सबसे बड़ी खुशी होती है। अगर वह आपसे सचमुच प्यार करती है तो आपकी उपस्थिति से बढ़कर और कोई खुशी उनके लिए नहीं हो सकती। तब वहाँ पैसे की कोई आवश्यकता नहीं होगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया