Daily Horoscope
✕

जब हों अपनी गर्लफ्रेंड के साथ

Written By WD
Updated: शनिवार, 20 सितम्बर 2008 (16:36 IST)
- विशाल मिश्रा

ये इश्क नहीं आसाँ बस इतना समझ लीजे
इक आग का दरिया है और डूब के जाना ह ै

WDWD
अंधा क्या माँगे दो आँखें और प्रेमी-प्रेमिका साथ बिताने को सुकून के दो पल। जहाँ सिर्फ वे दोनों हों और डिस्टर्ब करने वाला कोई न हो। इसलिए महत्वपूर्ण है बमुश्किल मिले इस डेट के समय का सदुपयोग करना।

* ऑफिस में बैठे हैं, गर्लफ्रेंड का फोन आ जाए कि मौसम अच्छा है। घूमने का मन कर रहा है। उसके बाद आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। एक अच्छी तेज रफ्तार बाइ क कार और सूनी सड़क। ऑफिस का काम लंच टाइम में या देर से रुककर भी कर लिया जाएगा। ऐसे में कॉलेज का पीरियेड बंक करने से भी नहीं चूकें।

* डेट पर जा रहे हैं। छोटी-मोटी गिफ्ट, फूल, चाकलेट्‍स, की रिंग आदि कुछ तोहफा अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए जरूर ले लें। सहेज कर रखने वाला सामान हो तो और भी अच्छी बात है। क्योंकि इसके रूप में आप अपने-अपने घरों पर भी एक-दूसरे के साथ रहेंगे।

* किसी सिनेमा हॉल में जाकर बैठे हैं लेकिन फिल्म बोर कर रही है। जरूरी नहीं कि उठकर बाहर आ जाएँ और नया प्लान बनाने में समय बर्बाद करें। थिएटर का उपयोग एकांत स्थान के रूप में भी किया जा सकता है। वहीं बैठकर स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक्स के साथ छोटी-मोटी पार्टी मनाई जा सकती है। खाली सीटें ढूँढकर एक तरफ बैठने से तो टिकट चेकर को भी कोई ऐतराज नहीं होगा। लेकिन दूसरे जो फिल्म देख रहे हैं उन्हें कोई परेशानी न हो, इस बात का विशेष ख्याल रखें।

* गाड़ी हाईवे पर चल रही है। किस करने की इच्छा को यह सोचकर न दबाएँ ‍क‍ि आसपास लोग हैं, क्या कहेंगे। 'लाज-शर्म' को ऐसी जगह ताक पर रख दें। वहाँ कोई देख भी रहा है तो अपने को पहचानने वाला नहीं है, सोचकर निराश न हों।

WDWD
* काफी हाउस में हों या गार्डन में घूम रहे हों तो कमर में हाथ डालकर घूमन े मे ं भ ी को ई हर् ज नहीं । बस ख्याल रखें तो कुछ चौराहे के मजनुओं (टपोरियों) का। नहीं तो बेवजह आप परेशान होंगे।

* रिमझिम पानी गिर रहा हो तो भीगने से बचने की बिलकुल भी न सोचें। मान लें कि यह बारिश आपके लिए ही हो रही है और उसका भरपूर आनंद उठाएँ।

* जब साथ में हैं तो रहें वर्तमान में। पड़ोस वाली आंटी क्या कह रही थी, तो घर में ऐसा हो गया था। फिजूल की और बोरिंग बातों को बिलकुल भूल जाएँ। अनावश्यक मोबाइल कॉल्स को भी टरका दें। जरूरी हो तो संक्षिप्त बात करके पिंड छुड़ा लें।

* पहले से प्लानिंग करके निकलना है तो ड्रेस भी एक-दूसरे के पसंद की पहनें।

* रूठने-मनाने में समय बर्बाद न करें। हाँ, यदि वाकई नाराज हैं तो सामने वाले को परेशान किया जा सकता है लेकिन थोड़ी देर के लिए। क्योंकि याद रहे कि एक निश्चित समय के बाद दोनों को अपने-अपने घर भी लौटना है।

* लड़की मुँह घुमाकर बैठी है। मूड अपसेट है और उनके ब्वॉयफ्रेंड लगे हैं उनको ज्ञान बाँटने में या लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को चाँटे पे चाँटे लगा रही है और महोदय को हल्की सी मुस्कुराहट छूट रही है। जाहिर है गर्लफ्रेंड अपना लाड़ जता रही है। अजीब सा दृश्य होता है। इसे अवश्य इन्जॉय करें।

* गाड़ी खराब हो गई है या रास्ता भटक गए हैं। किसी की भी मदद लेने से गुरेज न करें।

* दिनभर की इन बातों को दुसरों को बताने की खलबली तो मचेगी ही। पर इस समय जरा सावधानी से काम लें जो आपके बहुत ही करीबी और भरोसेमंद मित्र हों, उन्हीं से इसकी चर्चा करें।

गैरों से तो क्या बात मोहब्बत की बयाँ हो
ये राज़ तो अपनों को बताया नहीं जाता

एक बार की बात है। एक महाशय अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चले तो गए एक आधुनिक गार्डन में। पहली बार गए थे। अच्छे सभ्य घर से थे। अनुशासन प्रिय, लोक-लाज का भी ख्याल रखने वाले। गार्डन का दृश्य देखा तो छी-छी करते उल्टे पाँव लौट आए। वहाँ मानो उनका दम घुट रहा था।

बाद में अपने दोस्तों से जिक्र किया। क्या यार वो किसी ने फलाँ-फलाँ गार्डन बता दिया था। कोई किस कर रहा था, कोई अपनी मेहबूबा की गोद में लेटा था। दिमाग खराब हो गया। तब मित्रों ने समझाया अरे भई वो दिमाग खराब करने की नहीं आँखों को ठंडक और दिल को सुकून देने की जगह है। अब तुम खुद ऐसे बंदर निकले जिसे अदरक का स्वाद पता ही नहीं तो इसमें किसी का क्या दोष?

डेट पर जाने से पहले यह सावधानी जरूर रखें कि जिस भी साथी के साथ जा रहे हैं, कहीं वह धोखेबाज या आपकी मजबूरी का फायदा उठाने वाला इंसान तो नहीं। अन्यथा आए दिन होने वाली ब्लैकमेलिंग जैसी किसी अनजानी मुसीबत आपके गले पड़ जाएगी। ऐसी कुछ सावधानियों को ध्यान में रखेंगे तो डेट का पूरी तरह से आनंद उठा सकेंगे।

ऐ दिल तू उस पे शौक से आशिक हो मुझको क्या
मैंने तेरे भले को कहा, क्या बुरा किया
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया