Hanuman Chalisa
✕

क्या है ये रिश्ता

इस रिश्ते को दो नया नाम

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (11:27 IST)
NDND
किसी के आते ही अचानक धड़कनों का तेज हो जाना, किसी के इंतजार में घंटों बैठे रहना, किसी के स्पर्श मात्र से ही जीवित हो उठना .... क्या सचमुच यही प्यार है। यदि सच कहें तो यह प्यार के प्राथमिक लक्षण है।

' प्यार' वही होता है जो आपको पूरी तरह से बदल कर दे। आप जो नहीं करते हो, वो आप करने लग जाए, आपको जो नापसंद हो वो आपकी पसंद बन जाए। प्यार में तो अक्सर ऐसा ही होता है।

  प्यार हमेशा बुरा या अपमानित करने वाला होता है, ऐसा नहीं है। यह अपमानित होता है तो समाज की बंदिशों और संकुचित सोच के कारण वर्ना यह भी आम रिश्ते की तरह सहजता से जिया जा सकता है।      
कल तक हमारे समाज में प्यार को 'हव्वा' माना जाता था, जिसके डर से माँ-बाप अपने बच्चों को विवाह के बंधन में बाँध देते थे परंतु ऐसा करते वक्त वो यह भूल जाते थें कि प्यार तो वो सैलाब है तो परिवार व समाज की मर्यादाओं के बाँध को तोड़कर भी प्रस्फुटित हो उठता है।

यह वो रिश्ता है, जिसे किसी शाब्दिक अभिव्यक्ति की आवश्यकता नहीं होती है। इसका तो अहसास मात्र ही आपके जीवन को बदलने के लिए काफी है।

प्यार हमेशा बुरा या अपमानित करने वाला होता है, ऐसा नहीं है। यह अपमानित होता है तो समाज की बंदिशों और संकुचित सोच के कारण वर्ना यह भी आम रिश्ते की तरह सहजता से जिया जा सकता है।

यदि किसी ने प्यार किया है तो उसने कोई गुनाह नहीं किया। जब तक समाज प्यार को गुनाह या गलती समझता रहेगा, तब तक प्रेमी बदनाम होते रहेंगे। क्यों न आज ही से अपनी सोच को विस्तृत करके इस रिश्ते को नया नाम व नई पहचान दी जाए।

लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया