dharma sangrah
✕

क्या आप उन्हें समझते हैं?

Written By WD
Updated: रविवार, 30 सितम्बर 2007 (17:03 IST)
- संजय जोश ी

WDWD
हर व्यक्ति का रंग-रूप, स्वभाव अलग-अलग होता है और खासतौर से महिलाओं के स्वभाव को समझ पाना हमेशा ही पुरुषों के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ है। यकीनन आपको भी अपनी गर्लफ्रेंड से इसी तरह की समस्या होगी। क्योंकि अलग-अलग लड़कियाँ अलग-अलग स्वभाव की मालिक होती हैं। कुछ नरम दिल की होती हैं तो कुछ अधिकारात्मक रुख अपनाए अपना हक जताने वाली, तो कुछ बुझी-बुझी सी होती हैं लेकिन कुछ भी हो इन सभी में एक गुण तो अवश्य ही होता है और वह है अपनी और अपने अपनों की देखभाल करने का। आपको बस इतना ही समझना है कि आप उनके किस पहलू को देखते हैं।

पुरुष किसी भी स्थिति को आसानी से लेते हैं लेकिन महिलाएँ बड़ी ही संवेदनशील होती हैं और किसी भी बात को आसानी से ग्रहण नहीं कर पातीं। स्त्री चरित्र बहुत ही रहस्यमयी है, उसे समझना मुश्किल होता है। ऐसी स्थिति में आपको उसे इतना जताना है कि आप उसके साथ हैं और न सिर्फ उसे समझते हैं बल्कि उसे महसूस भी करते हैं।

कई ऐसी छोटी-छोटी बातें होती हैं, जिनके कारण मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जैसे आप उनके साथ डेट पर गए हों और उनकी तरफ ध्यान देने की बजाए आप बार-बार क्रिकेट स्कोर जानने की चाह रखते हों। ऐसे में स्वाभाविक है कि वे बुरा मान जाएँ। एक बार फिर बता दूँ कि महिलाएँ बड़ी ही संवेदनशील होती हैं और इन छोटी-छोटी बातों पर बहुत ध्यान देती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप उन्हें समझें, उनकी बातों पर ध्यान दें।

छोटी-छोटी बातों पर टोकना भी उन्हें अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए वे जो करती हैं, उन्हें करने दीजिए। आपका एक छोटा सा सवाल उनमें खीझ पैदा कर सकता है। यदि वे बताना चाहती हैं तो ठीक है वरना ना ही पूछें तो अच्छा रहेगा क्योंकि आपके छोटे-छोटे सवाल उनके मन में आपके प्रति सम्मान को कम कर सकते हैं।

और एक खास बात कि जो आप हैं, वही बने रहें। उन्हें प्रभावित करने के चक्कर में अपने को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा