dharma sangrah

शादीशुदा लाईफ खुशहाल बनाने के 8 टिप्स

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 7 अगस्त 2015 (12:54 IST)
शादी के बाद की जिंदगी 'मैं' की बजाए 'हम' से शुरू होती है, और हर कोई अपने दांपत्य जीवन को सुखी अैर खुशहाल बनाए रखना चाहता है। शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाए रखने की आप हर संभव कोशिश भी करते होंगे।


लेकिन अगर आपकी ये कोशिशें सफल नहीं हो पा रहे हों, तो घर में कुछ उपाय आजमाकर, आप अपने प्यार को और गहरा कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं, ये प्यार बढ़ाने वाले वास्तु टिप्स -

1  जिंदगी में प्यार के रंगों को और गहरा करने के लिए, कुछ खास रंग आपकी मदद कर सकते हैं, जिनमें लाल और गुलाबी रंग बेहद खास हैं। लाल रंग को प्रेम का रंग माना जाता है, और गुलाबी रंग भी प्यार की भावना को जगाता है। हो सके इन रंगों का प्रयोग करें। 

 
2  अपने बेडरूम में जोड़े से दो पौधे रखें। इसके लिए आप बैंबू का प्रयोग कर सकते हैं, जिसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इन्हें जोड़े से रखने के कारण प्यार में भी वृद्धि होती है। 

3  घर और बेडरूम का दाहिना कोने को रिलेशनशिप कोना कहा जाता है, जो आपके रिश्ते को और मजबूत करने में मदद कर सकता है। आप चाहें तो इसे गुलाबी फूलों से भी सजा सकते हैं, या फिर अपना कपल फोटो एक फ्रेम में लगाकर रख सकते हैं। लेकिन पानी से जुड़ी कोई चीज या तस्वीर न रखें। 
 
4  अपने कमरे में हमेशा ऐस रंगों को जगह दें, जो आंखों को सुकून दें। गुलाबी, हल्का नीला या पीला रंग आप इस्तेमाल कर सकते हैं। रोमांटिक चीजों को अपने कमरे में स्थान दें।

5  प्यार में एक-दूसरे को कुछ न कुछ उपहार जरूर दें, और इन उपहारों को अपने बेडरूम में जगह दें, ताकि उन्हें देखकर आप अपने प्यार के एहसास को बार- बार महसूस कर सकें। 


6  बेडरूम के दक्ष्‍िाण-पश्चिम कोने को खूबसूरत फूलों से सजाएं, या कोई फूलों का गुलदस्ता वहां पर रखें। वहां पर सुंदर रंगबिरंगी मोमबत्तियों को भी जाया जा सकता है। इससे आपके बीच प्यार बढ़ेगा। 

अनावश्यक चीजों को बेडरूम में स्थान न दें। बेडरूम में कपल फोटो को फ्रेम करवाकर लगाएं। इससे आपके बीच प्यार में वृद्धि होगी। 

 
 एक- दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारने का प्रयास करें, ताकि आपसी गलतफैमियों के लिए जगह न रहे। इससे आपकी आपसी समझ और तालमेल में वृद्धि होगी। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!