Hanuman Chalisa
✕

प्रेम संदेश देती कविता : कागा तुम नहीं आते मेरे द्वार

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (11:05 IST)
कागा तुम नहीं आते मेरे द्वार
वर्षों पहले तुम आते थे
अपनी कांव-कांव से यह बताते थे
कि प्रिय घर आने वाले हैं।
और मैं सज धज कर
तैयार हो जाती थी,
तुम्हारे इंतजार में। 
और प्रेम कबूतर तुम
तुम भी नहीं आते हो 
न चिट्ठियां लेकर जाते हो
न साजन का कोई नया संदेश सुनाते हो
न निशि दिन छत की मुंडेर पर खड़ी
निर्मल आकाश को निहारती रहती हूँ
और तुम ‘निष्ठुर’ पक्षी नहीं आते हो 
और हीरामन तुम
तुमने तो न जाने कितनी बार
पिया मिलन की आस जगाई
बार-बार उनका नाम पुकार मेरी प्रीत खूब बढ़ाई।
खैर मैने भी तुम्हारी निष्ठुरता से तंग आकर
एक वैज्ञानिक यंत्र कम्यूटर से दोस्ती कर ली
और प्रतिदिन ई-मेल चैटिंग से 
प्रेम पथ पर बढ़ रहे हैं 
महीनों बाद आज फिर तुम तीनों की याद आई है।
क्योंकि आज मेल बाउंस हो गया है। 
और संदेशे का जवाब आया है कि 
प्राप्तकर्ता अपने पते पर उपलब्ध नहीं है।  
इसलिए तुम तीनों से हाथ जोड़कर है ये गुहार
कि फिर से पधारो म्हारे द्वार!
 
लेखक के बारे में
राकेशधर द्विवेदी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

अगला लेख