dharma sangrah
✕

रियो में पत्रकारों की बस पर हमला

Updated: बुधवार, 10 अगस्त 2016 (14:05 IST)
रियो डि जेनेरियो। रियो ओलंपिक को कवर कर रहे पत्रकारों की एक बस पर हमले का मामला सामने आया है लेकिन तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बस के 2 कांच गोली के कारण टूटे या पत्थरों के?
 
बस में मौजूद अर्जेंटीना के दैनिक समाचार पत्र ला नैसियन के संवाददाता गैस्टन सैंज ने बताया कि रियो डि जेनेरियो से सटे सिटी ऑफ गॉड में हुई घटना में बेलारूस के एक पत्रकार के हाथ में खरोंच आ गई। शनिवार को एक मीडिया केंद्र पर भी गोली चलने की घटना सामने आई थी।
 
सैंज ने कहा कि हम लोगों ने खुद को जमीन पर लिटा लिया था और 2 किलोमीटर बाद पुलिस आई और टूटी खिड़की के साथ हमें मुख्य प्रेस केंद्र तक ले गई। बस डियाडोरू ओलंपिक डिस्ट्रिक्ट से पत्रकारों को बारा डा तिजुका स्थित मुख्य प्रेस केंद्र ले जा रही थी। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख