dharma sangrah
✕

चौरसिया संयुक्त 50वें, लाहिड़ी संयुक्त 57वें स्थान पर रहे

Updated: सोमवार, 15 अगस्त 2016 (11:26 IST)
रियो डि जेनेरियो। भारत का रियो ओलंपिक में गोल्फ स्पर्धा में अभियान निराशाजनक तरीके से समापन हुआ जिसमें एसएसपी चौरसिया संयुक्त 50वें और अनिर्बान लाहिड़ी संयुक्त 57वें स्थान पर रहे।

 
चौरसिया ने अंतिम 3 राउंड में 71, 71 और 69 का कार्ड खेला लेकिन रविवार को अंतिम राउंड में उनका कार्ड काफी खराब 7 ओवर 78 का रहा। इससे वे 28 स्थान खिसककर संयुक्त 50वें स्थान पर रहे।
 
लाहिड़ी ने अंतिम राउंड में कुछ सुधार करते हुए 1 ओवर 72 का कार्ड खेला जिससे वे 57वें स्थान पर बने रहे।
 
ब्रिटेन के जस्टिन रोस (268) ने स्वर्ण, स्वीडन के हेनरिक स्टेनसन (270) ने रजत और अमेरिका के मैट कुचर (271) ने कांस्य पदक हासिल किया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख