सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. Rio Olympic 2016, Rio Olympic athlete
Written By
Last Modified: रियो डि जेनेरियो , शनिवार, 6 अगस्त 2016 (18:24 IST)

ओलंपिक के बिन बुलाए मेहमान कर रहे हैं मेहमानों का स्वागत!

ओलंपिक के बिन बुलाए मेहमान कर रहे हैं मेहमानों का स्वागत! - Rio Olympic 2016, Rio Olympic athlete
रियो डि जेनेरियो। 'रियो ओलंपिक' का उद्घाटन समारोह भले ही पूरा हो गया हो, लेकिन यहां पर अभी भी खिलाड़ियों और पर्यटकों का स्वागत किया जा रहा है और ये स्वागत स्थानीय निवासियों के अलावा रियो के आसपास मौजूद घड़ियाल और अन्य जानवर कर रहे हैं।  
        
घड़ियाल, स्लोथ बियर और सांप जैसे कुछ ऐसे जीव हैं जो रियो ओलंपिक के बिन बुलाए मेहमान हैं और बाहर से आने वाले मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं। यहां जंगली जानवरों का पाया जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि वर्षों तक चले निर्माण कार्य के बावजूद खेल स्थल की आसपास की जगहों के पर्यावरण को संरक्षित रखा गया है। 
        
ओलंपिक खेलों के आयोजन से जुड़ी कुछ जगहें चारों तरफ से टापू और उष्णकटिबंधीय जंगल से घिरी हैं। हालांकि पर्यावरणविदों का मानना है कि अधिकांश प्रजातियों के प्राकृतिक आवास पर कभी भरपाई न हो पाने वाला नुकसान हुआ है। 
         
रियो ओलंपिक में पर्यावरण निगरानी के सदस्य तानिया ब्रैगा ने इन जानवरों के यहां पाए जाने के बारे में कहा, हम जानवरों को छिपाना नहीं चाहते, हम ये दिखाना चाहते हैं कि हम उनके साथ-साथ रह सकते हैं। रियो का एक चौथाई हिस्सा जंगल है। इस तरह की विविधता दिखाने का उसके पास एक मौका है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
ओलंपिक में कड़ी सुरक्षा से दर्शकों को परेशानी