manglik dosh calculator
✕

मुक्केबाज विकास ने जीता मुकाबला, अंतिम 16 में बनाई जगह

Updated: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 (00:02 IST)
रियो डी जेनेरियो। भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन यादव ने पुरुषों की 75 किलोग्राम मिडिलवेट स्पर्धा का पहला मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
पूर्व एशियाई स्वर्ण पदक विजेता विकास ने स्पर्धा के प्रीलिमिनरी बाउट 77 में अमेरिका के  अपने प्रतिद्वंद्वी एल्बर्ट शोन चार्ल्स कॉनवेल को 3-0 से हराते हुए अंतिम 16 में जगह बना  ली। 18 वर्षीय कॉनवेल भारतीय मुक्केबाज के सामने संघर्ष करते दिखे। 
 
इस बीच पूर्व कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार बुधवार को लिथुआनिया के  एवलदास पेत्रुस्कास के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। 
 
विकास अब 12 अगस्त को प्री-क्वार्टर फाइनल में तुर्की के सिपल ओंडर के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख