शुक्रवार, 11 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. Rio Olympic 2016, HOC, Egyptian athlete
Written By
Last Modified: रियो डि जेनेरियो , शनिवार, 6 अगस्त 2016 (18:47 IST)

मिस्र के एथलीट डोप टेस्ट में फेल

Other Sport Newsm
रियो डि जेनेरियो। मिस्र के एक अज्ञात एथलीट को डोपिंग में पॉजिटिव पाए जाने के बाद वापस उनके देश भेज दिया गया है। यह टेस्ट जुलाई में एथेंस में किया गया था।
              
हेल्लेनिक ओलंपिक समिति (एचओसी) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एथेंस में हुए डोप टेस्ट के दौरान एथलीट का एक 'ए' सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। समिति ने एक बयान में कहा, रियो ओलंपिक के लिए घोषित मिस्र के दल में एक एथलीट का 'ए' सैंपल पॉजिटिव पाया गया। यह टेस्ट जुलाई में एथेंस में किया गया था।
              
इससे पहले मिस्र के अन्य भाला फेंक एथलीट डोपिंग टेस्ट में फेल पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
#WebViral रियो ओलंपिक उद्घाटन समारोह में फहरा दिया झंडा