Hanuman Chalisa

पीवी सिंधु भारत को गोल्ड मेडल दिलाएंगी?

बुधवार, 17 अगस्त 2016 (11:59 IST)
भारत में बैडमिंटन का नाम आते ही सा‍इना नेहवाल का नाम ज़हन में आता है। उसके पीवी सिंधु का ख्याल आता है, लेकिन रियो ओलंपिक में फिलहाल देश को सारी उम्मीदें सिंधु से हैं। पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में चीन की वांग यिहान को हराकर मेडल की एक बड़ी उम्मीद जगाई है। 
 
वांग यिहान के खिलाफ जीत दर्ज करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। विश्व नंबर 2 वांग दो बार विश्व चैंपियन रह चुकीं हैं। 
 
सेमीफाइनल में सिंधु का सामना जापान की नोज़ोमी ओकुहारा से होगा।  ओकुहारा अपने करियर में विश्व नंबर 3 तक की रैंकिंग तक पहुंची हैं, जबकि सिंधु की सर्वोच्य रैंकिंग 9 है। यह एक अहम मैच होगा जिसमें काबिलियत के साथ साथ मानसिक मजबूती इनमें से किसी एक खिलाड़ी को पदक के करीब करेगी। 
 
पीवी सिंधु हरा चुकी हैं ओकुहारा को : 
 
रियो ओलंपिक के सेमीफाइनल में भिड़ने वाली इन दोनों खिलाड़ियों का सामना 2012 में यूथ अंडर-19 प्रतियोगिता के फाइनल में हो चुका है। इस मैच में सिंधु ने ओकुहारा को पटखनी दी थी। 
 
सिंधु से अब पूरे देश को पदक की उम्मीद है। क्वार्टर फाइनल में जिस तरह से सिंधु ने खेल दिखाया है, उससे उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया होगा। यहां से वे भारत के लिए सोने का पदक भी जीत सकती हैं। 
Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख