मंगलवार, 22 जुलाई 2025
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. Michael Phelps, American swimmer, Rio Olympics 2016
Written By
Last Modified: रियो डी जेनेरियो , शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 (21:53 IST)

भारत के बराबर पहुंचे फेल्प्स

Michael Phelps
रियो डी जेनेरियो। भारत रियो ओलंपिक में अपने पहले पदक के इंतजार में है जबकि अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने भारत के ओलंपिक इतिहास में कुल 26 पदक जीतने की अकेले ही बराबरी कर ली है। 
31 वर्षीय फेल्प्स ने अपने पांचवें ओलंपिक में चार स्वर्ण पदक जीत लिए हैं और उन्होंने अपने पदकों की संख्या 26 पहुंचा दी है। ओलंपिक में अब फेल्प्स के नाम 22 स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक दर्ज हो गए हैं। उन्हें रियो ओलंपिक में अभी 100 मीटर बटरफ्लाई में हिस्सा लेना है। 
 
भारत ने अपने ओलंपिक इतिहास में कुल नौ स्वर्ण, छह रजत और 11 कांस्य सहित 26 पदक जीते हैं जिनकी अकेले फेल्प्स ने ही बराबरी कर ली है। इन 26 पदकों में भारत ने नौ पदक तो पिछले दो ओलंपिक में जीते हैं। इन नौ स्वर्ण पदकों में आठ स्वर्ण हॉकी में हैं जबकि एक अन्य स्वर्ण निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के नाम है। (वार्ता)  
ये भी पढ़ें
रियो ओलंपिक 2016 : पदक तालिका