Narak Chaturdashi
✕

भारत में बैडमिंटन के लिए सिंधु ने क्या बदल दिया?

Updated: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 (18:13 IST)
भारत‍ की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु रियो ओलिंपिक में इतिहास रचने जा रही हैं। आज का मैच हर मायने में ऐतिहासिक है। सिंधु गोल्ड मेडल जीतें या सिल्वर मेडल, लेकिन यह तय है कि वे भारतीय खेल में नया इतिहास रचने जा रही हैं। सिंधु ने रातों रात देश का माहौल ऐसा बदल दिया, मानों यहां बैडमिंटन को लेकर सभी में दीवानगी हो। 


 
 
देश भर में सिंधु के लिए दुआएं हो रही हैं और 125 करोड़ लोग चाहते हैं कि सिंधु गोल्ड मेडल जीते। समाचार चैनल बैंडमिंटन का सेट बनाकर सिंधु पर बातें कर रहे हैं तो युवा वर्ग भारत वेस्टइंडीज टेस्ट मैच को भूलकर सिंधु सिंधु कर रहा है। सिंधु ओलंपिक में मेडल तो देर शाम जीतेंगी, लेकिन देशवासियों के दिल उन्होंने अभी जीत लिए हैं। 
 
सिंधु के मैच से पहले पूरे देश में माहौल है जो सिंधु के बैडमिंटन से भर चुका है। सिंधु ने इतना बड़ा बदलाव किया है शायद वे खुद भी नहीं जानती होंगी। क्रिकेट के दीवाने देश में आज हर कोई टीवी चैनलों के बैडमिंटन सेट के बीच सिंधु के जीत की दुआएं कर रहा है।  
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख