सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. Fiji wins first madel
Written By
Last Modified: सुवा , शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 (14:21 IST)

पहला ओलंपिक पदक जीतने पर फिजी में मना जश्न

पहला ओलंपिक पदक जीतने पर फिजी में मना जश्न - Fiji wins first madel
सुवा। ओलंपिक में पहला पदक और वह भी पीला तमगा जीतने पर समूचे फिजी में जमकर जश्न मनाया गया और लोग देर तक सड़कों पर झूमते नजर आए।
 
दक्षिण प्रशांत के छोटे से देश फिजी ने रियो ओलंपिक में ब्रिटेन को हराकर सेवंस रग्बी टीम का स्वर्ण पदक जीत लिया। फिजी के प्रधानमंत्री वोरेक बेइनिमारामा ने कहा कि दुनियाभर में फिजी के लोगों के लिए जश्न मनाने का समय है। 
 
उन्होंने कहा कि फिजीवासियों का मनोबल कभी इतना ऊंचा नहीं था। एक देश के रूप में हमने इतना गर्व कभी महसूस नहीं किया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
...जब कमेंटेटर की गलती से फेल्प्स की जगह लोशे बने विजेता