Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अभिनव बिंद्रा बोले, ब्रिटेन ने हर पदक पर खर्च किए करोड़ों, हमने क्या किया...

बीजिंग ओलिंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने रियो ओलंपिक में भारत को पदक ने मिलने के लिए यहां की व्यवस्था को जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने ट्विटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि ब्रिटेन में हर पदक पर करोड़ों रुपए खर्च किए, हमने क्या किया? 
 
उन्होंने ट्वीट कर  कहा कि रियो डी जेनेरियो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में भारत को अब तक एक भी मेडल न मिलने के लिए भारत की व्यवस्था जिम्मेदार है। ब्रिटेन का उदाहरण देते हुए बिंद्रा ने कहा कि देश में खिलाड़ियों पर पर्याप्त निवेश करने के बाद ही उनसे पदक की उम्मीद की जानी चाहिए।
 
गौरतलब है कि बिंद्रा रियो ओलिंपिक की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक से चूक गए।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'ब्रिटेन ने हर पदक पर 55 लाख पाउंड खर्च किए हैं। इतनी मात्रा में निवेश किए जाने की जरूरत है। जब तक देश में व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जाता, तब तक पदक की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।'
 
 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख