sawan somwar

रिपब्लिक डे 2022 : मंच पर स्पीच देने से पहले, इन बातों का जरूर ध्यान रखें

Updated: मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (14:22 IST)
रिपब्लिक डे जैसे खास मौकों पर अधिकतर जगहों पर आयोजन होते हैं। ऐसे में मंच पर जाकर स्पीच देने की जरूरत भी कई लोगों को पड़ती है। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के दिन कहीं पर स्पीच देने वाले हैं, तो आइए हम आपकी थोड़ी मदद करदें और आपको ये बताएं कि आप अपनी स्पीच कैसे तैयार कर सकते हैं -
 
1 सबसे पहले तो ये याद रखें कि आपकी स्पीच का मकसद क्या है? अधिकतर मामलों में मौजूद दर्शकों का मनोबल बढ़ाना और कार्यक्रम की एक अच्छी उत्साह बढ़ाने वाली शुरूआत करना होता है।
 
2 आपकी स्पीच उत्साहित करने वाली और आगे के कार्यक्रम के लिए माहौल तैयार करने वाली होनी चाहिए न कि ऐसी जो कार्यक्रम के माहौल को ठंडा दें।
 
2. अपनी स्पीच के दौरान मंच पर दिया गया समय सीमा का ख्याल रखें। ऐसा न हो कि आपकी निर्धारित समय से लंबी स्पीच की वजह से दूसरे वक्ताओं का नंबर आने में देरी हो और कार्यक्रम का माहौल खराब हो।
 
3. आपके बाद कितने और लोगों की प्रस्तुति है, कार्यक्रम किस समय सीमा में खत्म करना है, इस सभी बातों को ध्यान रखते हुए ही बोलें और स्पीच तौयार करें।
 
4. लंबी स्पीच से ज्यादा जरूरी ये हैं कि आपका भाषण असरदार हो और जब आप मंच छोड़ें, तब तक लोगों को आपको और सुनने की इच्छा बची हो न की वे उब चुके हो।
 
5. आपकी स्पीच ऐसे हो कि आपके मंच से उतरने पर सुनने वालों के चेहरे पर मुस्कुराहट हो, दिल में जोश और राष्ट्रभावना भरी हो और साथ ही हाथों से तालियां बज रही हो।
 
6. भाषण चाहे छोटा-सा हो लेकिन उद्देश्यपूर्ण हो। रिपब्लिक डे से जुड़े तथ्य तो जो है, वे तो वही रहेंगे लेकिन आपके बोलने का अंदाज जोशीला होना चाहिए।
 
7. मुख्य बात यह भी है कि आप चाहे जो भी कह रहे हो, पहले खुद उसे स्वीकारें, मानें, महसूस करें तभी उसे दूसरों से कहें। तभी आपका भाषण असरदार होगा।
 
8 अब बात आती है पहनावे की, तो इसे आयोजन के अनुरूप रखें। इससे दर्शक आपको सुनने से पहले देखकर ही आपसे जुड़ाव महसूस करेंगे और आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे, इसकी संभावना बढ़ जाएगी।
 
9 अगर आप स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट हो, तो वहां से अगर कोई ड्रेसकोड दिया हो तो वही पहनें। अगर किसी अन्य जगह आयोजन हो, तो इस मौके पर लड़कों के लिए कुर्ता-पाजामा, नेहरू जैकेट और लड़कियों के लिए सलवार-कमीज, कुर्ती या साड़ी पहनना बेहतर रहता है।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

5 साल में इमारतें गिरने से देश भर में लगभग 8,000 मौतें : सिर्फ हादसों पर हंगामा नहीं, सिस्टम बदलने की जरूरत

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

अगला लेख