biodatamaker
✕

26 जनवरी 2019 से कैसा होगा नया साल, जानिए ज्योतिष की नजर से

Updated: शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (16:27 IST)
26 जनवरी 2019 को ज्योतिष की नजर से देखें, तो इस दिन से अगले साल तक क्या कुछ खास रहेगा और क्या परिवर्तन आएंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
 
आइए जानते हैं 26 जनवरी और इसके बाद से कैसा रहने वाला है पूरा साल... 
 
राजनीतिक क्षेत्र की बात करें तो गणतंत्र दि‍वस 2019 की ज्योतिषीय गणना के अनुसार भारत की राजनीति काफी उथल-पुथल भरी रहेगी। राष्ट्रीय-पार्टी के कई बड़े नेता दल-बदल सकते हैं, साथ ही पार्टी में सत्ता के लालच का नुकसान देश को उठाना पड़ सकता है। वर्तमान सरकार को शासन चलाने में तकलीफ व विरोध का सामना करना पड़ेगा, इसी साथ छोटे नेता अपने स्वार्थ के कारण जनता व सरकार के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं।

 
विज्ञान के क्षेत्र में देश उन्नति करेगा व नए आयाम को अंजाम देगा। कृषि के क्षेत्र में थोड़ा पिछड़ सकता है। युवा वर्ग को उन्नति के लिए नए रास्ते मिलेंगे, बालकों को कष्ट रहेगा। महिला वर्ग को राजनीति व सेना के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। यदि शनि और राहु की स्थिति को देखें तो भारत कई देशों से हर क्षेत्र में आगे रहेगा। 
 
रोजगार के कई नए कदम उठाए जाएंगे और गुरु की स्थिति से शिक्षा के क्षेत्र में देश की उन्नति होगी परंतु विद्यार्थी वर्ग सही लाभ नहीं ले पाएगा। भारत की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। शुक्र की स्थिति से सफेद वस्तुओं के भाव में वृध्दि होगी, साथ ही तिलहन व धान के भाव में अधिक वृद्धि होगी। सरकारी कर्मचारी में उच्च वर्ग के अधिकारी परेशान रहेंगे। स्थान परिवर्तन या तबादले अधिक होंगे एवं कुछ बड़े नेताओं पर कष्ट रहेगा।

 
खेल-जगत में हमारे देश में पदक विजेताओं में वृद्धि होगी। 26 जनवरी की कुंडली को मौसम की नजर से देखें तो इस वर्ष में कई प्राकृतिक प्रकोपों से नुकसान होगा। जन-धन की हानि भी हो सकती है, गर्मी अधिक पड़ेगी व वर्षा अच्छी होगी। यह साल उतार-चढ़ाव का रहेगा, जानवरों को कष्ट होगा। पड़ोसी देशों से तकलीफ हो सकती है।

ALSO READ: ज्योतिष की नजर से जानिए, कैसा होगा 70वां गणतंत्र दिवस?
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख