Daily Horoscope
✕

शिक्षाप्रद कहानी : घर बना मंदिर...

Updated: बुधवार, 16 मार्च 2016 (14:57 IST)
एक समय की बात है, मगध के व्यापारी को व्यापार में बहुत लाभ हुआ, अपार धन-संपत्ति पाकर उसका मन अहंकार से भर गया। उसके बाद से वह अपने अधीनस्थों से अहंकारपूर्ण व्यवहार करने लगा।


व्यापारी का अहंकार इतना प्रबल था कि उसको देखते हुए उसके परिवार वाले भी अहंकार के वशीभूत हो गए। किंतु जब सभी के अहंकार आपस में टकराने लगे तो घर का वातावरण नरक की तरह हो गया।
 
वह व्यापारी दुःखी होकर एक दिन भगवान बुद्ध के पास पहुंचा और याचना करके बोला - भगवन्! मुझे इस नरक से मुक्ति दिलाइए। मैं भी भिक्षु बनना चाहता हूं।
 
भगवान बुद्ध ने गंभीर स्वर में कहा- अभी तुम्हारे भिक्षु बनने का समय नहीं आया है। बुद्ध ने कहा- भिक्षु को पलायनवादी नहीं होना चाहिए। जैसे व्यवहार की अपेक्षा तुम दूसरों से करते हो, स्वयं भी दूसरों के प्रति वैसा ही व्यवहार करो। ऐसा करने से तुम्हारा घर भी  मंदिर बन जाएगा।
 
घर जाकर उस व्यापारी ने भगवान बुद्ध की सीख को अपनाया और घर का वातावरण स्वतः बदल गया। अब सब अपने-अपने अहंकार को भूलकर एक-दूसरे के साथ प्रेम से रहने लगे। शीघ्र ही घर के दूषित वातावरण में नया उल्लास छा गया। 
 
सीख : दूसरों के साथ आप ऐसा व्यवहार न करो, जो तुम्हें अपने लिए पसंद नहीं। अहंकार से हमेशा दूर रहने में ही इंसान की भलाई है। 
 
Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय