manglik dosh calculator
✕

देवी धूमावती की उत्पत्ति कैसे हुई, यह विचित्र कथा पढ़कर हो जाएंगे हैरान

Updated: मंगलवार, 19 जून 2018 (16:46 IST)
देवी धूमावती की पौराणिक कथा...
 
पुराणों के अनुसार एक बार मां पार्वती को बहुत तेज भूख लगी होती है किंतु कैलाश पर उस समय कुछ न रहने के कारण वे अपनी क्षुधा शांत करने के लिए भगवान शंकर के पास जाती हैं और उनसे भोजन की मांग करती हैं किंतु उस समय शंकरजी अपनी समाधि में लीन होते हैं। मां पार्वती के बार-बार निवेदन के बाद भी शंकरजी ध्यान से नहीं उठते और वे ध्यानमुद्रा में ही मग्न रहते हैं।
 
मां पार्वती की भूख और तेज हो जाती है और वे भूख से व्याकुल हो उठती हैं, परंतु जब मां पार्वती को खाने की कोई चीज नहीं मिलती है, तब वे श्वास खींचकर शिवजी को ही निगल जाती हैं। भगवान शिव के कंठ में विष होने के कारण मां के शरीर से धुआं निकलने लगता है, उनका स्वरूप श्रृंगारविहीन तथा विकृत हो जाता है तथा मां पार्वती की भूख शांत होती है।

ALSO READ: शत्रुओं का नाश कर देता हैं धूमावती अष्टक स्तोत्रं का पाठ, अवश्य पढ़ें...
 
तत्पश्चात भगवान शिव माया के द्वारा मां पार्वती के शरीर से बाहर आते हैं और पार्वती के धूम से व्याप्त स्वरूप को देखकर कहते हैं कि अबसे आप इस वेश में भी पूजी जाएंगी। इसी कारण मां पार्वती का नाम 'देवी धूमावती' पड़ा। 
 
एक अन्य कथा के अनुसार जब सती ने पिता के यज्ञ में अपनी स्वेच्छा से स्वयं को जलाकर भस्म कर दिया तो उनके जलते हुए शरीर से जो धुआं निकला, उससे धूमावती का जन्म हुआ इसीलिए वे हमेशा उदास रहती हैं।

 
मां धूमावती धुएं के रूप में सती का भौतिक स्वरूप हैं।

ALSO READ: धूमावती जयंती 2018 : मनोवांछित फल पाना है तो ऐसे करें पूजन, पढ़ें ये विशेष मंत्र...
 

 

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

अगला लेख