Daily Horoscope
✕

गुप्त नवरात्रि की प्रामाणिक एवं पवित्र कथा, अवश्य पढ़ें...

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (10:25 IST)
गुप्त नवरात्रि से जुड़ी प्रामाणिक एवं प्राचीन कथा यह है। इस कथा के अनुसार एक समय ऋषि श्रृंगी भक्तजनों को दर्शन दे रहे थे। अचानक भीड़ से एक स्त्री निकलकर आई और करबद्ध होकर ऋषि श्रृंगी से बोली कि मेरे पति दुर्व्यसनों से सदा घिरे रहते हैं जिस कारण मैं कोई पूजा-पाठ नहीं कर पाती। धर्म और भक्ति से जुड़े पवित्र कार्यों का संपादन भी नहीं कर पाती।

यहां तक कि ऋषियों को उनके हिस्से का अन्न भी समर्पित नहीं कर पाती। मेरा पति मांसाहारी हैं, जुआरी है, लेकिन मैं मां दुर्गा की सेवा करना चाहती हूं, उनकी भक्ति-साधना से अपने और परिवार के जीवन को सफल बनाना चाहती हूं।
 
ऋषि श्रृंगी महिला के भक्तिभाव से बहुत प्रभावित हुए। ऋषि ने उस स्त्री को आदरपूर्वक उपाय बताते हुए कहा कि वासंतिक और शारदीय नवरात्रों से तो आम जनमानस परिचित है, लेकिन इसके अतिरिक्त 2 नवरात्र और भी होते हैं जिन्हें 'गुप्त नवरात्रि' कहा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रकट नवरात्रों में 9 देवियों की उपासना होती है और गुप्त नवरात्रों में 10 महाविद्याओं की साधना की जाती है।

इन नवरात्रों की प्रमुख देवी स्वरूप का नाम सर्वैश्वर्यकारिणी देवी है। यदि इन गुप्त नवरात्रि में कोई भी भक्त माता दुर्गा की पूजा-साधना करता है, तो मां उसके जीवन को सफल कर देती हैं। 
 
ऋषि श्रृंगी ने आगे कहा कि लोभी, कामी, व्यसनी, मांसाहारी अथवा पूजा-पाठ न कर सकने वाला भी यदि गुप्त नवरात्रों में माता की पूजा करता है, तो उसे जीवन में कुछ और करने की आवश्यकता ही नहीं रहती।

उस स्त्री ने ऋषि श्रृंगी के वचनों पर पूर्ण श्रद्धा करते हुए गुप्त नवरात्रि की पूजा की। मां उस पर प्रसन्न हुईं और उस स्त्री के जीवन में परिवर्तन आने लगा। उसके घर में सुख-शांति आ गई। पति, जो गलत रास्ते पर था, सही मार्ग पर आ गया। गुप्त नवरात्रि की माता की आराधना करने से उनका जीवन पुन: खिल उठा।

Show comments

सभी देखें

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 18 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

अगला लेख