kalsarpa dosh calculator
✕

आपने नहीं पढ़ी होगी महाभारत की सबसे विचित्र कहानी, यहां पढ़ें पांडवों की जन्म-कथा

Updated: शनिवार, 10 नवंबर 2018 (16:10 IST)
पांचों पांडवों का जन्म पिता के होते हुए भी अनोखे रूप में हुआ। एक बार राजा पांडु अपनी दोनों पत्नियों कुंती तथा माद्री के साथ आखेट के लिए वन में गए। वहां उन्हें एक मृग का मैथुनरत जोड़ा दिखाई दिया। पांडु ने तत्काल अपने बाण से उस मृग को घायल कर दिया।


मरते हुए मृग ने पांडु को शाप दिया, 'राजन! तुम्हारे समान क्रूर पुरुष इस संसार में कोई भी नहीं होगा। तूने मुझे मैथुन के समय बाण मारा है अतः जब कभी भी तू मैथुनरत होगा तेरी मृत्यु हो जाएगी।'

 
इस शाप से पांडु अत्यंत दुःखी हुए और अपनी रानियों से बोले, 'हे देवियों! अब मैं अपनी समस्त वासनाओं का त्याग कर के इस वन में ही रहूंगा, तुम लोग हस्तिनापुर लौट जाओ' उनके वचनों को सुन कर दोनों रानियों ने दुःखी होकर कहा, 'नाथ! हम आपके बिना एक क्षण भी जीवित नहीं रह सकतीं। आप हमें भी वन में अपने साथ रखने की कृपा कीजिए।' 
 
पांडु ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर के उन्हें वन में अपने साथ रहने की अनुमति दे दी। इसी दौरान राजा पांडु ने अमावस्या के दिन ऋषि-मुनियों को ब्रह्मा जी के दर्शनों के लिए जाते हुए देखा। उन्होंने उन ऋषि-मुनियों से स्वयं को साथ ले जाने का आग्रह किया। उनके इस आग्रह पर ऋषि-मुनियों ने कहा, 'राजन्! कोई भी निःसंतान पुरुष ब्रह्मलोक जाने का अधिकारी नहीं हो सकता, अतः हम आपको अपने साथ ले जाने में असमर्थ हैं।'

ALSO READ: 100 कौरव और 5 पांडवों की ये रोचक बातें आप शायद ही जानते होंगे
 
ऋषि-मुनियों की बात सुन कर पांडु अपनी पत्नी से बोले, 'हे कुंती! मेरा जन्म लेना ही व्यर्थ हो रहा है क्योंकि संतानहीन व्यक्ति पितृ-ऋण, ऋषि-ऋण, देव-ऋण तथा मनुष्य-ऋण से मुक्ति नहीं पा सकता, क्या तुम पुत्र प्राप्ति के लिए मेरी सहायता कर सकती हो?' 
 
कुंती बोली, 'हे आर्यपुत्र! दुर्वासा ऋषि ने मुझे ऐसा मंत्र प्रदान किया है जिससे मैं किसी भी देवता का आह्वान करके मनोवांछित वस्तु प्राप्त कर सकती हूं। आप आज्ञा दीजिए मैं किस देवता को बुलाऊं।' इस पर पांडु ने धर्म को आमंत्रित करने का आदेश दिया। धर्म ने कुंती को पुत्र प्रदान किया जिसका नाम युधिष्ठिर रखा गया। 
 
कालांतर में पांडु ने कुंती को पुनः दो बार वायुदेव तथा इंद्रदेव को आमंत्रित करने की आज्ञा दी। वायुदेव से भीम तथा इंद्र से अर्जुन की उत्पत्ति हुई। तत्पश्चात् पांडु की आज्ञा से कुंती ने माद्री को उस मंत्र की दीक्षा दी। माद्री ने अश्वनी कुमारों को आमंत्रित किया और नकुल तथा सहदेव का जन्म हुआ।
 
एक दिन राजा पांडु माद्री के साथ वन में सरिता के तट पर भ्रमण कर रहे थे। वातावरण अत्यंत रमणीक था और शीतल-मंद-सुगंधित वायु चल रही थी। सहसा वायु के झोंके से माद्री का वस्त्र उड़ गया। इससे पांडु का मन चंचल हो उठा और वे मैथुन में प्रवृत हुए ही थे कि शापवश उनकी मृत्यु हो गई।

माद्री उनके साथ सती हो गई किंतु पुत्रों के पालन-पोषण के लिए कुंती हस्तिनापुर लौट आई।

ALSO READ: पांडव पंचमी : क्षमवान, दयालु और सत्यवादी थे महाभारत के ये 5 अतुलनीय योद्धा...

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

भगवान विष्णु को क्‍यों प्रिय है मार्गशीर्ष का महीना? अमावस्‍या पर पितरों के लिए क्यों जलाते हैं दीपक?

अगला लेख