Hanuman Chalisa
✕

सबसे पुरानी वैदिक पाठशाला

सिरपुर में मिले अवशेष

Written By ND
Updated: सोमवार, 23 मार्च 2009 (10:58 IST)
NDND
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन पुरातत्व विभाग के तत्वावधान में सिरपुर में चल रहे उत्खनन कार्य में विश्व की सबसे पुरानी वैदिक पाठशाला के अवशेष मिले हैं। सिरपुर में पाँच वर्षों से चल रहे उत्खनन कार्य में वैदिक पाठशाला को विभाग के प्रमुख सलाहकार अरुणकुमार शर्मा के निर्देशन में खोजा गया है।

सातवाहन काल (2 सदी पूर्व) व सरभपुरिया काल(5वीं से 7वीं शताब्दी) में हुए निर्माण के अवशेषों पर 'नईदुनिया' से विशेष बातचीत की। शर्मा ने उत्खनन में मिले अवशेषों पर विस्तार से चर्चा की।

मिला स्नान कुंड : शर्मा ने बताया कि सिरपुर में उन्होंने नगर संरचना के उत्खनन में एक सार्वजनिक मकान खोजा है,जिसमें बरामदे ही बरामदे हैं। इसके अलावा यहाँ सफेद पत्थरों से निर्मित कुंड निकला है। 3.6 मीटर लंब व चौड़े कुंड की गहराई 70 सेंटीमीटर है।

NDND
कुंड के चारों तरफ 12 स्तम्भ भी थे।इनके अवशेष के रूप में आधार स्तम्भ शेष बचे हैं। कुंड के उत्तर पूर्व में तुलसी चौरा है। इसमें जल की निकासी के लिए एक भूमिगत नाली से जोड़कर कुंड से मिलाया गया है। कुंड के दक्षिण-पश्चिम कोने पर भी भूमिगत नाली से जल निकासी के काम करने के प्रमाण यहाँ पर मिले हैं। यह कुंड संभवतः आयुर्वेदिक स्नान के लिए प्रयुक्त होता था। कुंड में नीम की पत्तियाँ डालने का अनुमान हो सकता है। यहाँ पर संभवतः तेल स्नान पद्धति का भी उपयोग किया जाता रहा होगा।

NDND
वैदिक पाठशाला : एक किलोमीटर की परिधि में फैले दूसरी शताब्दी के अवशेषों के अंतर्गत अशोक का स्तूप भी मिला है। यहाँ पर सात धान्य भंडार भी मिले हैं। इसमें तुलसी पत्ती और नीम पत्ती व गेरू के टुकड़े रखकर दीमक से सुरक्षा करने के प्रमाण मिले हैं।

5 वीं शताब्दी में बनाई गई वैदिक पाठशाला के प्रमाण भी यहाँ देखे जा सकते हैं। 10 मीटर लंबाई व 1.5 मीटर चौड़ाई के कमरों के बीचोंबीच में विष्णु की मूर्ति मिली है।

इस कमरे में 60 विद्यार्थियों के पढ़ने की व्यवस्था थी। शर्मा ने यह भारत में खोजी गई सबसे प्राचीन पाठशाला है। यहाँ पर शिक्षकों के कमरें भी मिले हैं। वैदिक पाठशाला रायकेरा तालाब के पूर्व में सबसे ऊँचे स्थान पर चारो तरफ तालाब भी है। इनमें अभी भी कमल खिलते हैं।

Show comments

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

मणिकर्णिका स्नान कब होगा? इसका भगवान शिव से क्‍या है संबंध? जानिए पौराणिक महत्व

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा