Hanuman Chalisa
✕

संत घासीदास की तपोभूमि

Written By ND
Updated: बुधवार, 6 जनवरी 2010 (09:43 IST)
ND
सतनाम पंथ के प्रवर्तक व महान समाज सुधारक संत गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि अब पहले से ज्यादा मनमोहक हो गई है। राज्य सरकार ने यहाँ 14 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य कराए हैं, वहीं कुतुबमीनार से ऊँचे जैतखाम का निर्माण किया गया ह ै। पवित्र धाम के निर्माणधीन जैतखाम में विश्व शांति का संदेश देने के लिए श्वेत पताका फहराया जाएगा।

नायाब संरचना : ऐतिहासिक कुतुबमीनार की ऊँचाई 237.8 फीट है, जबकि निर्माणधीन जैतखाम उससे 6 फीट अधिक ऊँचा बनेगा। आधुनिक इंजीनियरिंग का यह नायाब उदाहरण होगा। इसमें 51 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत आएगी। जैतखाम की डिजाइन आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने तैयार की है। इसे भूकंप रोधी और अग्निरोधी बनाया जा रहा है। गिरौधपुरी धाम में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु निर्माण प्रक्रिया को उत्सुकतापूर्वक देख रहे हैं। निर्मित जैतखाम से छत्तीसगढ़ सहित देश का गौरव बढ़ेगा।

ND
बदली तस्वीर : ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार गुरु बाबा घासीदास का जन्म 18 दिसंबर 1756 को गिरौदपुरी में हुआ था। युवावस्था से ही उन्होंने गिरौदपुरी के जंगलों में कठोर साधना की। लगभग 74 वर्ष पहले जगदगुरु गद्दीनशीन अगमदास की पहल से पवित्र धाम में मेले की शुरुआत की गई।

पहाड़ी स्थित मुख्य मंदिर और मेला परिसर में प्रकाश की व्यवस्था की गई है। मेला परिसर में हजारों की संख्या में पौधरोपण कराया गया है। मुख्य मंदिर में हाईमास्क लाइट लगाने के साथ दूरस्थ अंचलों से आए यात्रियों के ठहरने के लिए 9 विशाल यात्री शेड और प्रतीक्षालय बनाए गए हैं। 2004 से जारी विकास कार्यों में सड़क, मेला स्थल, चरणकुंड का विद्युतीकरण किया गया है।

गिरौदपुरी बस्ती से मंदिर प्रवेश द्वार तक आकर्षक ग्लो साइन बोर्ड लगाया गया है। यहॉँ 55 लाख रुपए की लागत से विश्राम गृह, सिविक सेंटर में अतिरिक्त कमरों का निर्माण, हाईस्कूल का निर्माण कराया गया, वहीं मेला परिसर, महाराजी से पंचकुंडी, छाता पहाड़ तक 1 करोड़ 87 लाख की लागत से क्राँक्रीटीकरण सड़क बनाए गए हैं।

Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

सभी देखें

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य