Daily Horoscope
✕

श्री डमरुकेश्वर महादेव

असुरों का संहार किया था डमरु के नांद से

Written By ND
Updated: मंगलवार, 19 जुलाई 2011 (11:52 IST)
ND

श्रावण मास प्रारंभ हो गया है। भक्त पूरी आस्था और विश्वास के साथ शिव भक्ति में रम गए हैं। इस पुण्य पवित्र मास में जो आस्थावान उज्जैन के चौरासी महादेव की यात्रा कर रहे हैं उनका उत्साह देखते ही बनता है। चौरासी महादेव के चौथे क्रम पर श्री डमरुकेश्वर महादेव का उल्लेख मिलता है।

इस संदर्भ में पं. गोस्वामी कहते हैं कि डमरु के नांद से असुरों का संहार करने के कारण इनका नाम डमरुकेश्वर पड़ा। शिप्रा नदी स्थित रामघाट के समीप राम सीढ़ी के ऊपर श्री डमरुकेश्वर महादेव का मंदिर है।

डमरुकेश्वर महादेव की पूजा समस्त तिथियों एवं वारों को की जाती है। इस दौरान कंकू, अक्षत, मोली, बेल पत्र, श्रीफल, प्रसाद चढ़ाने का विधान है। मंदिर के समीप स्थित तोलापुरी मठ में मंदिर के पुजारी निवास करते हैं। यहां इनके पूर्वजों की बारह समाधि है।

इस मठ में आज भी गुरुगादी स्थापित है। जिसका नित्य पूजन किया जाता है। श्री डमरूकेश्वर महादेव का मंदिर राम सीढ़ी के ऊपर स्थित है।

एक कथा के अनुसार वैवस्वत कल्प में रू रू नाम का महाअसुर था। उसका पुत्र महाबाहु बलिष्ठ वज्र था। महाकाय तीक्ष्ण दंत वाले इस असुर ने देवताओं के अधिकार तथा संपत्ति छीन ली और स्वर्ग से निकाल दिया। पृथ्वी पर वेद पठन-यज्ञ आदि बंद हो गए और हाहाकार मच गया।

तब सभी देवता-ऋषि आदि एकत्रित हुए और असुर के वध का विचार किया। विचार करते ही तेज पुंज के साथ एक सुंदर स्त्री प्रकट हुई। उसने बारंबार अट्टाहास किया, जिससे बड़ी संख्या में देवियां उत्पन्न हुईं। उन सभी ने मिलकर वज्रासुर से युद्ध किया।

दैत्य युद्ध स्थल से भागने लगे तो वज्रासुर ने माया प्रकट की। माया से कन्याएं मोह को प्राप्त हो गईं। तब देवी कन्याओं को लेकर महाकाल वन में गईं, लेकिन वज्रासुर भी उनके पीछे-पीछे वन में पहुंच गया। यह समाचार नारद मुनि ने शिवजी को दिया।

शिवजी ने उत्तम भैरव का रूप धारण किया और वज्रासुर पर डमरू से प्रहार शुरू कर दिया। डमरू के शब्द से उत्तम लिंग उत्पन्न हुआ, जिससे निकली ज्वाला में वज्रासुर भस्म हो गया। उसकी सेना का भी नाश हो गया। तब देवताओं ने उत्तम लिंग का नाम डमरूकेश्वर रखा। इनके दर्शन मात्र से सभी दुःख दूर हो जाते हैं।

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

भगवान विष्णु को क्‍यों प्रिय है मार्गशीर्ष का महीना? अमावस्‍या पर पितरों के लिए क्यों जलाते हैं दीपक?

क्यों खास है मार्गशीर्ष अमावस्या? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानें धार्मिक महत्व

दिसंबर 2026 का पंचांग: ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहार और 12 राशियों का भविष्यफल

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत? क्यों खास है यह व्रत? कैसे करें भगवान शिव की पूजा?