Hanuman Chalisa
✕

प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर

पत्थरों से निर्मित चमत्कारिक शिवलिंग

Written By WD
Updated: बुधवार, 20 जून 2012 (10:50 IST)
FILE

मध्यप्रदेश के नर्मदा नदी के किनारे बसे हरदा जिले के ग्राम चारूवा में स्थित हैं प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर। भव्य पुरातन शैली में पत्थरों से निर्मित इस मंदिर के शिवलिंग को चमत्कारिक माना जाता है।

मध्यप्रदेश ही नहीं महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश से यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। यहां के विशाल मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भगवान शिव की आराधना करते हैं।

खास तौर पर यहां महाशिवरात्रि के दिन भक्तों का तांता सुबह से लगना शुरू हो जाता है। भक्त कोशिश करते हैं कि पृथ्वी पर जहां-जहां भी शिवलिंग स्थापित हैं, सबके दर्शन करें और अपना जीवन पुण्यमय बनाएं। ऐसे में भक्तों का रुझान प्राचीन काल में स्थापित शिव मंदिरों की ओर अधिक रहता है।

FILE
मंदिर प्रांगण में पीछे की ओर प्राचीन पत्थरों से निर्मित वर्गाकार भूलभुलैया संरचना भी बनी है। माना जाता है कि यह सरंचना महाभारत युद्ध के चक्रव्यूह की भांति है। इसमें स्थित विचित्र गुत्थी को सुलझाने वाला तीव्र बुद्धिमान होता है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष यहां भगवान गुप्तेश्वर का मेला लगता है। पावन पर्व के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य पालकी निकाली जाती है।

कैसे पहुंचे?

वायु मार्ग :- हरिपुरा का गुप्तेश्वर मंदिर मध्यप्रदेश के हरदा जिले के ग्राम चारूवा में स्थित है। इंदौर स्थित यहां का सबसे निकटतम देवी अहिल्याबाई हवाई अड्डा है।

रेलमार्ग :- यहां जाने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से खंडवा जाने वाली बड़ी रेललाइन पर हरदा के आगे खिरकिया स्टेशन उतरना पड़ता है। खिरकिया से मात्र 8 किलोमीटर दूर स्थित गुप्तेश्वर मंदिर जहां जाने के लिए कई साधन उपलब्ध है।

सड़क मार्ग :- सड़क मार्ग से जाने के लिए खंडवा-होशंगाबाद रोड पर स्थित छीपाबड़ (खिरकिया) से मात्र 7 किलोमीटर है। जिला मुख्यालय हरदा से इसकी दूरी करीब 36 किलोमीटर है। इंदौर से हरदा बस द्वारा जाया जा सकता है।

खिरकिया से मात्र 8 किलोमीटर दूर स्थित गुप्तेश्वर मंदिर जाने के लिए अनेक साधन टेम्पो, टैक्सी, बसें उपलब्ध हैं।

Show comments

सभी देखें

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 20 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति