Daily Horoscope
✕

जैन तीर्थ सिद्धवरकूट

Written By WD
Updated: सोमवार, 7 फ़रवरी 2011 (13:03 IST)
ND

जैन धर्मावलंबियों का सिद्धवरकूट प्रसिद्ध तीर्थ है। यह तीर्थ ओंकारेश्वर से यह स्थान एक कि.मी. पूर्व दिशा में स्थित है। यहाँ दक्षिण से आती कावेरी नदी नर्मदाजी में मिलकर पुनः उत्तर दिशा को जाती है। यह स्थान दो धर्मों जैन और हिन्दू का संगम स्थान है। इसके पास ही चौबीस अवतार मंदिर, पशुपतिनाथ का मंदिर और लेटी हुई कालका की मूर्ति भी है।

सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट विंध्याचल की तलहटी में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर दिगंबर जैन समाज का आस्था, श्रद्धा और तपस्या का स्थान है। यहाँ भगवान महावीर स्वामी, संभवनाथ स्वामी, चंद्रप्रभु स्वामी और श्री बाहुबली स्वामी सहित अनेक प्राचीन प्रतिमाएँ आकर्षण का केंद्र हैं।

ND
इस सिद्ध क्षेत्र से दो चक्रवर्ती और दक्षकुमार एवं असंख्य मुनि मोक्ष गए हैं इसलिए यह क्षेत्र मोक्षदायक भी है। जैन धर्म की इस प्राचीन धरोहर में 8 मंदिर, 1 डेहरी, 1 मानस्तंभ और 5 चैत्यालय यात्रियों की सुविधा धर्मशाला सहित निर्मित हैं।

प्रतिवर्ष फाल्गुन मास में अष्टमी से पूर्णिमा तक सिद्धचक्र मंडल विधान की पूजा-अर्चना के साथ मेला लगता है।

ग्राम पंथ्याजी (सिद्धवरकूट से लगा क्षेत्र) में चौबीस अवतारों का प्राचीन पुरातत्वीय महत्व का मंदिर वर्तमान में पुरातत्व विभाग के संरक्षण में श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र है। शासन द्वारा इस क्षेत्र को पर्याप्त संरक्षण दिया जाना आज की आवश्यकता है।

Show comments

सभी देखें

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

कब मनाई जाएगी चंपा षष्ठी? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानिए पर्व की खास बातें

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल