dharma sangrah
✕

आतिश बेहराम और पवित्र परिसर

दुनिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भाग-3

Written By WD
Updated: मंगलवार, 17 जुलाई 2012 (15:55 IST)
जब धार्मिक स्थलों की बात होती है तो भारत की ओर बरबस ही नजर ठहर जाती है। निश्चित ही भारत धार्मिक स्थलों के मामले में अमीर है। लेकिन हम बात कर रहे हैं दुनिया के उन प्रमुख स्थलों की जो जितने प्रसिद्ध हैं उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण और विवादित भी।
FILE

दुनिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की सिरीज के भाग-3 में हम लाएं हैं- आतिश बेहराम और सुलेमानी मंदिर की जानकारी।

... अगले पन्ने पर जानिए आतिश बेहराम के संबंध में जानकारी



1. आतिश बेहराम ( Atash Behram) : पारसी धर्म ईरान का राजधर्म हुआ करता था। पैगंबर जरथुष्ट्र ने इस धर्म की स्थापना की थी, इसीलिए इसे जरथुष्ट्री धर्म भी कहते हैं।

FILE
पारसियों का प्रमुख धार्मिक स्थल पश्चिमी ईरान के सिस्तान प्रांत की हमुन झील के पास खाजेह पर्वत पर था। इसकी खोज में यहां से 250 ईसापूर्व बने मंदिर के अवशेष मिले हैं।

ईरान का प्राचीन नाम है पारस्य (फारस)। पारस्य देश पारसियों की मूल जन्मभूमि है। लेकिन इस्लामिक आक्रमण के चलते पारसियों को अपना देश छोड़कर भारत में शरण लेना पड़ी।

अब भारत में पारसियों को जहां भी कहीं प्रार्थना स्थल है, उसे आतिश बेहराम कहा जाता है। आतिश इसलिए की पारसी धर्म के लोग अग्नि पूजक है। फारसी में आतिश का अर्थ अग्नि होता है। इसे फायर टेप्पल भी कह सकते हैं।

अगले पन्ने पर पढ़ें यरूशलम का मंदिर....


FILE

2. यरूशलम का मंदिर : यरूशलम बहुत ही प्राचीन शहर है। यहां का सुलेमानी प्राचीन मंदिर जिसके परिसर में अब मस्जिद, चर्च और यहूदियों के स्थान बन गए हैं। यह पहले सिनेगॉग था। 937 ईपू बना यह सिनेगॉग इतना विशाल था कि इसे देखने में पूरा एक दिन लगता था, लेकिन लड़ाईयों ने इसे ध्वस्त कर दिया। अब इस स्थल को 'पवित्र परिसर' कहा जाता है। माना जाता है कि इसे राजा सुलेमान ने बनवाया था।

किलेनुमा चाहरदीवारी से घिरे पवित्र परिसर में यहूदी प्रार्थना के लिए इकट्ठे होते हैं। इस परिसर की दीवार बहुत ही प्राचीन और भव्य है। यह पवित्र परिसर यरूशलम की ओल्ड सिटी का हिस्सा है।

पहाड़ी पर से इस परिसर की भव्यता देखते ही बनती है। इस परिसर के ऊपरी हिस्से में तीनों धर्म के पवित्र स्थल है। उक्त पवित्र स्थल के बीच भी एक परिसर है।

इस परिसर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आगे क्लिक करे ं- तीन धर्मों का तीर्थ स्थल 'पवित्र परिसर'

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल